Good Daily News...


मंगलवार, 12 मई 2026

पुलिस अधीक्षक ने कराया ऑनलाइन स्व-गणना पंजीकरण

 


*अधिकारियों ने आमजन से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की*


  देवरिया 12 मई । जनपद में चल रहे जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के नेतृत्व एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में स्व-गणना अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जनगणना प्रभारी रामशंकर ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की ऑनलाइन स्व-गणना कराई।

        इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने स्व-जनगणना को महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन से इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को स्वयं अपनी स्व-गणना अवश्य करानी चाहिए। इससे आगामी दिनों में जनगणना के द्वितीय चरण के दौरान गणनाकर्मियों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के बाद प्राप्त आईडी को सुरक्षित रखें तथा गणनाकर्मी के आने पर उन्हें उपलब्ध कराएं, जिससे जनगणना प्रक्रिया सरल एवं सुगम तरीके से पूरी की जा सके।

          अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जनगणना प्रभारी रामशंकर ने बताया कि स्व-गणना का प्रथम चरण 7 मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन स्व-गणना कर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

        उन्होंने कहा कि स्व-गणना की सुविधा से आमजन को काफी सहूलियत होगी तथा जनगणना कार्य भी अधिक व्यवस्थित एवं सुगमता से संपन्न कराया जा सकेगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

थाना रुद्रपुर के निरीक्षण के पश्चात , एसपी ने नगर में किया पैदल मार्च

  *प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  देवरिया। रुद्रापुर पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789