Good Daily News...


शुक्रवार, 15 मई 2026

मेडिकल कॉलेज में चार मॉड्यूल की दो व सीएचसी पथरदेवा में लगी एक ट्रूनट मशीन

 *जिले को मिली तीन और ट्रूनट मशीन* 


 *सीएमओ में ने फीता काटकर किया शुभारम्भ* 



 





  देवरिया, 15 मई, 2026। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी मेडिकल कॉलेज में चार-चार मॉड्यूल की दो  टीबी ट्रूनट मशीनें और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरदेवा में मशीन का शुभारम्भ किया गया। मेडिकल कॉलेज में सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता व मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या रजनी पटेल ने फीता काटकर किया। यह व्यवस्था जनपद में टीबी रोगियों की त्वरित और सटीक जांच सुनिश्चित करने के लिए स्थापित की गई है। इन तीन ट्रूनट मशीनों के लगने से अब जिले में 24 ट्रूनट मशीने हो गईं हैं।

        मेडिकल कालेज में ट्रूनट मशीन का शुभारम्भ करते हुए सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह मशीन टीबी के संभावित मरीज के जांच के लिए प्रयोग की जाएगी।ट्रूनेट मशीन जिले के 18 स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई गई है। जिनमें मेडिकल कॉलेज सहित सीएचसी गौरीबाजार, सीएचसी रुद्रपुर, पीएचसी महेन, सीएचसी बरहज, पीएचसी भलुअनी, सीएचसी परसिया चंदौर, सीएचसी लार, पीएचसी भाटपाररानी, पीएचसी बनकटा,  सीएचसी भटनी, सीएचसी सलेमपुर, पीएचसी मझगंवा, पीएचसी रामपुरकारखाना, सीएचसी पथरदेवा, सीएचसी तरकुलवा, सीएचसी पिपरादौलाकदम, पीएचसी बैतालपुर शामिल हैं। जहां ट्रूनट मशीने लगाई गईं हैं। 

      जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) एक संक्रामक बीमारी है जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक जीवाणु के कारण होती है। यह जीवाणु हवा के माध्यम से फैलता है और आमतौर पर फेफड़ों को संक्रमित करता है, लेकिन शरीर के अन्य भागों को भी संक्रमित कर सकता है। टीबी के जीवाणु जब किसी व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करते हैं, तो वे फेफड़ों में संक्रमण पैदा करते हैं। टीबी के लक्षणों में खांसी, बलगम, बुखार, थकान, वजन कम होना और रात में पसीना आना है। इसका निदान आमतौर पर छाती के एक्स-रे और बलगम की जांच के माध्यम से किया जाता है, लेकिन इस मशीन के आने से लक्षण की पुष्टि जल्द हो जाएगी और उपचार भी समय पर हो जाएगा।

       कार्यक्रम में सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, डीपीसी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी ने की अभियोजन एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा

    देवरिया 15 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता एवं  पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन एव...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789