Good Daily News...


शनिवार, 30 मई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 30 मई 2026*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 12:00 तक

*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा 

*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 13:21 तक

*🌠पश्चात्-* अनुराधा 

*💫करण-* वणिज - 12:00 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* शिव - 29:23 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध 

*🌅सूर्योदय-* 05:24

*🌄सूर्यास्त-* 19:13

*🌙चन्द्रोदय-* 18:34

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 06:39 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46

*🤖राहुकाल-* 08:51 से 10:35

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी चतुर्दशी 12:00 तक पश्चात् पूर्णिमा प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , नौतपा जारी , श्री सत्यनारायण व्रत आज , पूर्णिमा व्रत (पंचांगभेद से कल रविवार को भी) , अब्द साध्य व्रत , चंपक चतुर्दशी (बं.) , जैन चौदस , आम त्याग  (जैन) , पंचतप व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:21 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:58 से 25:07 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मेला श्री ग्राम पंजगाई   (बिलासपुर , हि.प्र. , 30 से 31 मई) , गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस (तारीखानुसार) , श्री वी. नारायणसामी जन्म दिवस , श्री उमाशंकर दीक्षित स्मृति दिवस , श्री वीर बहादुर सिंह स्मृति दिवस , गोवा राज्य का दर्जा / स्थापना दिवस (39वाँ) , हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर) व विश्व वेप दिवस (World Vape Day)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 14:17 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , नौतपा जारी , पूर्णिमा व्रत (पंचांगभेद से आज रविवार को भी) , ज्येष्ठी योग , स्नान दानादि की अधिक मासीय ज्येष्ठी पूर्णिमा , शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 05:47 पर।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*काकचेष्टा बकोध्यानं* 

    *श्वाननिद्रा  तथैव  च ।* 

*अल्पहारी गृहत्यागी* 

    *विद्यार्थी पंचलक्षणम्॥*

        ▪️ *चाणक्य नीति* 

 *अर्थात् 👉*

          _विद्यार्थी के पाँच लक्षण होते हैं— कौवे जैसी चेष्टा (सदैव सक्रिय रहना), बगुले जैसा एकाग्र ध्यान, कुत्ते जैसी हल्की नींद (सतर्क रहना), अल्प आहार करने वाला और गृह-त्यागी (घर की सुख-सुविधाओं का त्याग करने वाला) होना चाहिए।_


*30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ।

1498 – कोलंबस तीसरी बार छह जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।

1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।

1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1783 - फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया।

1797 - विलियम विलबरफोर्ड ने बारबरा एन स्पूनर से शादी की।

1826 – पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1859 - फ़ेत्तो का युद्ध: सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को पराजित किया।

1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।

1896 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई।

1910 - जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने।

1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।

1949 – पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया।

1962 - चिली में 1962 फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई।

1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।

1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।

1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।

1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला।

1990 - पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।

1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।

1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण।

1998 -  अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।

2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।

2008 - सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।

2008 - अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।

2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2015 – स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

2019 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित 24 कैबिनेट और 33 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।

2019 -  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने शपथ ली ।

2019 - अमेरिका ने विदेशी आतंकी संगठनों पर नकेल कसने की कोशिश के तहत उनकी 4.6 करोड़ डॉलर से अधिक राशि रोक दी ।

2020 - अमरीका की निजी वाणिज्यिक कंपनी स्‍पेस-एक्‍स के अंतरिक्ष यान ने देर रात केनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र के लिए उड़ान भरी। इसमें नासा के दो अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ली सवार हुए।

2020 - अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाता तोड़ा , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि यह संगठन अब पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में हैं।

2020 - कोरोना संकट के चलते नासा ने सस्ता वेंटिलेटर विकसित किया , तीन भारतीय कंपनियों को निर्माण का ठेका मिला।

2021 - दक्षिण कोरिया में वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित दो दिवसीय जलवायु शिखर सम्मेलन सम्‍पन्‍न हुआ।

2022 - उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू नौ दिन की विदेश यात्रा पर गैबॉन, सेनेगल और कतर के लिए रवाना हुए।

2022 - आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की खास और ताजा जानकारी के लिए एक सार्वजनिक डैशबोर्ड की शुरूआत की।

2022 - परम अनन्त , एक अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर को गांधीनगर IIT संस्थान में कमीशन किया गया।

2023 - जम्मू में पुल से 75 यात्रियों से भरी बस गिरने से 10 की मौत व 57 घायल हुए।

2023 - नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित नीति चर्चा पर स्टार्टअप 20 दूतावास की बैठक आयोजित हुई।

2024 - वर्मोंट अमेरिका का पहला राज्य बना जिसने कानून पारित कर जीवाश्म ईंधन कंपनियों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान की भरपाई करने को कहा।

2024 - जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 150 फीट गहरी खाई में एक बस गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हुए।

2025 - BLA ने किया दावा कि बलूचिस्तान के सुराब शहर पर बलोच आर्मी का कब्जा हुआ।

2025 - महाराष्ट्र के उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'धाराशिव' किया गया। 

 

*30 मई को जन्मे व्यक्ति👉*


1909 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।

1935 - पंडित देवब्रता चौधरी - भारतीय सितारवाद और शिक्षक थे।

1940 - जगमोहन डालमिया - भारतीय उद्योगपति।

1947 - वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री।

1950 - परेश रावल - भारतीय अभिनेता ।

1985 - जेनिफर विंगेट - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री ।


*30 मई को हुए निधन👉*


1606 - गुरु अर्जुन देव - सिक्खों के पाँचवें गुरु।

1778 - वोल्टेयर - फ्रांस के बौद्धिक जागरण के युग के महान लेखक, नाटककार एवं दार्शनिक थे।

1955 - एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे।

1989 - वीर बहादुर सिंह- एक भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके।

1991 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।

2000 - रामविलास शर्मा - आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि।

2013 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।

2016 - देवेगौड़ा जवारेगौड़ा ( डी जा गो या केवल जवारेगौड़ा )- एक भारतीय कन्नड़ लेखक, लोक कथाकार, शोधकर्ता, विद्वान और अकादमिक थे।

2020 - पूर्व स्प्रिंट ओलंपिक चैंपियन बॉबी मोरो का निधन।

2022 - वयोवृद्ध पत्रकार पद्मानंद झा (66) , द पायनियर के संस्थापक सदस्यों में से एक थे का दिल का दौरा पड़ने से गोवा में निधन हो गया।

2023 - चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर के निधन (48) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेता जॉन बियस्ली (79) का निधन हुआ।

2025 - रेनी विक्टर, अमेरिकी अभिनेत्री (कोको, वीड्स), 86 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हुआ।


*30 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मेला श्री ग्राम पंजगाई   (बिलासपुर , हि.प्र. , 30 से 31 मई)।

🌟 गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस (तारीखानुसार)।

🌟 श्री वी. नारायणसामी जन्म दिवस।

🌟 श्री उमाशंकर दीक्षित स्मृति दिवस।

🌟 श्री वीर बहादुर सिंह स्मृति दिवस।

🌟 गोवा राज्य का दर्जा / स्थापना दिवस (39वाँ)।

🌟 हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)।

🌟 विश्व वेप दिवस (World Vape Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम ने तीन कटानरोधी कार्य परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

   *गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*   देवरिया, 30 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को जनपद में संचालित...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789