Good Daily News...


मंगलवार, 5 मई 2026

शिक्षामित्र सम्मान व बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम देवरिया क्लब में आयोजित

 

*प्रतिकात्मक चेक का भी किया गया वितरण*


 *शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव- कृषि मंत्री*


 *मानदेयवृद्धि शिक्षामित्रों के योगदान का है सम्मान- शलभ मणि* 


 *बच्चों को निरंतर शिक्षा से जोडे रखने में शिक्षामित्रों का है महत्वपूर्ण योगदान- विधायक बरहज* 


 *शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षामित्रों ने किया है उत्कृष्ट कार्य- सुरेन्द्र चौरसिया* 


 






देवरिया, 05 मई। देवरिया क्लब, देवरिया में “शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का का आयोजन जनपद गोरखपुर स्थित गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया जहां से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा लगाए गए, जिनमें नवाचार और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा प्रतीकात्मक रूप से शिक्षामित्र के बढे मानदेय का प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया।

       मुख्य अतिथि एवं कृषि मंत्री श्री शाही ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों में भी शिक्षा की अलख जगाने का जो कार्य किया है, वह सराहनीय है। सरकार शिक्षा मित्रों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके मानदेय में वृद्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

       सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मित्र शिक्षा व्यवस्था के सशक्त स्तंभ हैं, जो बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि का निर्णय शिक्षा मित्रों के समर्पण और योगदान का सम्मान है तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

       बरहज विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा मित्रों ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और उन्हें निरंतर शिक्षा से जोड़े रखने में शिक्षा मित्रों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

      विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा मित्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा की मजबूत नींव रखने में शिक्षा मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार द्वारा किया गया मानदेय वृद्धि का निर्णय उनके सम्मान का प्रतीक है।

        नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्र समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने में शिक्षा मित्रों का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

      मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्रों का योगदान केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में जागरूकता फैलाने और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके प्रयासों से ही प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुदृढ़ हुआ है।

      बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्रों ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा। उनका समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा अनुकरणीय है। विभाग उनके सर्वांगीण विकास एवं हितों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

     कार्यक्रम के दौरान परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

          इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, ब्लॉक प्रमुख पथरदेव सुब्रत शाही, संजय सिंह,  संजय कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी देवीमुनि वर्मा, जयराम पाल, राम प्यारे राम, सूरज कुमार, उपेंद्र कुमार भारती, राजेश कुमार यादव, राज किशोर सिंह, अमित कुमार सिंह, गोपाल मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

शिक्षामित्र सम्मान व बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम देवरिया क्लब में आयोजित

  *प्रतिकात्मक चेक का भी किया गया वितरण*  *शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव- कृषि मंत्री*  *मानदेयवृद्धि शिक्षामित्रों के य...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789