Good Daily News...


सोमवार, 4 मई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


                 ॐ श्रीगणेशाय नम:

               🙏शुभप्रभातम् जी🙏


   



     *आज दिनांक 👉*

     * 04 मई 2026*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 29:27 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 09:58 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा 

*💫करण-* वणिज - 16:15 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* परिघ - 23:18 तक

*✨पश्चात्-* शिव

*🌅सूर्योदय-* 05:38

*🌄सूर्यास्त-* 18:57

*🌙चन्द्रोदय-* 21:37

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 07:18 से 08:58

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी तृतीया 29:27 (मंगलवार सुबह 05:27) तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:58 तक ,  विघ्नकारक भद्रा 16:13 से 29:25 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:58 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मॉं आनन्दमयी जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया) ,  श्री के. सी . रेड्डी जयन्ती , अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters' Day) , कोयला खदान दिवस (Coal Miners Day) , व स्टार वार्स दिवस (Star Wars Day)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी चतुर्थी पूर्णरात्रि , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , भौम अंगारक योग , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*एतदर्थं   कुलीनानां*

     *नृपाः कुर्वन्ति सङ्ग्रहम्।*

*आदिमध्यावसानेषु*

     *न  त्यजन्ति च ते नृपम्॥*

*भावार्थ👉*

        _कुलीन लोग आरम्भ से अन्त तक साथ नहीं छोड़ते । वे वास्तव में संगति का धर्म निभाते हैं । इसलिए राजा लोग कुलीन जनों का संग्रह विभिन्न सेवाओं व सहायताओं के लिए करते हैं, ताकि समय-समय पर सत्परामर्श मिल सके।_


*4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1493 – पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।

1540 – वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1715 – पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।

1776 - रोड आइलैंड ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।

1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।

1836 - न्यूयॉर्क सिटी में एक आयरिश कैथोलिक भ्रातृपवादी संगठन, प्राचीन ऑर्डर ऑफ़ हिबरियन, की स्थापना की गई।

1846 – अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।

1854 – भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1878 – ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।

1896 – लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

1897 – फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।

1924 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1927 – अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।

1931 – अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।

1945 – जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।

1945 – जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।

1959 – पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।

1975 – ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।

1979 - श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1980 – कोल माइंस डे की घोषणा हुई।

1980 – जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।

1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।

1987 – अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।

1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।

1994 - काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।

1999 - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।

2003 - मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 - बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।

2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।

2008 - म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। 

2008 - लोकप्रिय पोर्टल 'याहू' को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2013 -  अफगानिस्तान के कंधार में एक बम्ब ब्लास्ट में 5 अमेरिकी सैनिकों मारे गए।

2014 - जुआन कार्लोस वरेला पनामा के राष्ट्रपति चुने गए।

2015 - स्टुअर्ट बिंघम ने 2015 का विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीता।

2019 - थाईलैण्‍ड में महा वजीरालोंगकोर्न नये राजा बने।

2019 - नेपाली किशोरी बंदना ने 126 घंटे लगातार नृत्य करके बनाया विश्व रिकार्ड, नृत्य का गिनीज विश्व रिकार्ड किया अपने नाम पर दर्ज।

2019 - यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय शख्स ने लॉटरी में 28 करोड़ रुपये जीते।

2019 - ट्रंप से दूसरी मुलाकात के दो महीने बाद किम ने फिर किया मिसाइल परीक्षण।

2019 - पाकिस्तान , प्रदूषित सिरिंज लगाने से 65 बच्चे समेत 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव।

2020 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 महामारी पर वर्चुअल वैश्‍विक सम्‍मेलन का शुभारंभ किया।

2021 - आयरलैंड से चिकित्‍सा सहायता सामग्री की दूसरी खेप भारत पहुंची।

2022- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में आइसलैंड की प्रधानमंत्री कार्टिन जेकब्‍सडॉटिर संग दिवपक्षीय बैठक की और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन , फिनलैंड की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री सना मारिन , डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसेन व नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गहर स्‍टोर से भी मुलाकात की।

2022 - भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।

2023 - पाकिस्तान: अफगान सीमा से सटे स्कूल में भीषण गोलीबारी से 7 शिक्षकों की निर्मम हत्या हुई।

2023 - शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक गोवा में शुरू हुई, भारत ने चीन, रूस और उज्‍बेकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

2023 - पटना उच्‍च न्‍यायालय ने बिहार सरकार को जाति आधारित सर्वेक्षण तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।

2023 - भारत-इजराइल मित्रता – भारत (सीएसआईआर) व इजराइल (डीडीआरएंडडी) के बीच औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर हुए।

2023 - डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।

2023 - चीन , सिचुआन , ज़ुयॉन्ग से 22 किमी (14 मील) पश्चिम दक्षिणपश्चिम में 4.8 की तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 748 घर क्षतिग्रस्त हो गये।

2024 - भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने 16वीं हितधारकों की बैठक का आयोजन किया।

2025 - जम्मू-कश्मीर के रामबन में 700 फीट गहरी खाई में सेना का ट्रक गिरने से 3 जवान शहीद हुए।

2025 - UP : कानपुर में छह मंजिला इमारत में आग लगने से छह की जलकर मौत हुई।

2025 - भारत ने बगलिहार से चिनाब का बहाव रोका।


*4 मई को जन्मे व्यक्ति👉*


1767 - त्यागराज भक्तिमार्गी कवि एवं कर्णाटक संगीत के महान संगीतज्ञ थे।

1900 - नित्यानंद कानूनगो ओडिशा राज्य के भारत के प्रमुख राजनेताओं में से एक थे।

1902 - के. सी. रेड्डी - कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1905 - अन्ना चांडी - भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।

1922 – “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।

1935 - दलीप कौर टिवाणा सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार।

1960 - गौतम पॉल भट्टाचार्जी - एक ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन की भारतीय जातीयता के अभिनेता थे।

1983 - तृषा कृष्णन- खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।


*4 मई को हुए निधन👉*


1799 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।

1932 - बिहार के पहले शहीद - रामदेनी सिंह।

1957 - हेमचंद्र रायचौधरी, भारतीय इतिहासकार ।

1980 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।

2008 - पंडित किशन महाराज, विख्यात तबला वादक।

2014 - ऐलेना सर्गीवना बाल्टाचा - यूक्रेन मूल की ब्रितानी पैसेवर टैनिस खिलाड़ी।

2021 - इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार , टेलीफिल्म निर्माता और पत्रकार प्रभु जोशी का निधन हुआ।

2021 - भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के कार्यकारी निदेशक आर के सचेटी (56) का कोविड-19 से निधन हुआ।

2021 - वी. कल्याणम - एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे और महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे।

2021 - अभिलाषा पाटिल एक भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया।

2022 - डच रोड साइकिल रेसर हार्म ओटेनब्रोस (78) का निधन हुआ।

2023 - चेक पेशेवर आइस हॉकी फॉरवर्ड पेट्र क्लिमा (58) का निधन हुआ।

2024 - उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी दागोबर्टो फ़ोंटेस (80) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी पेंटर फ्रैंक स्टेला (87) का निधन हुआ।

2024 - विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला केरल की कुंजीरुम्मा (121) का निधन हुआ।

2025 - पद्मश्री सम्मानित योग गुरु शिवानंद बाबा (129) का वाराणसी में निधन हुआ।

 

*4 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मॉं आनन्दमयी जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया)।

🌟 श्री के. सी . रेड्डी जयन्ती।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters' Day)।

🌟 कोयला खदान दिवस (Coal Miners Day)।

🌟 स्टार वार्स दिवस (Star Wars Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

रीता बहुगुणा जोशी के पति का हुआ निधन

*लखनऊ में ली अंतिम सांस, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार। प्रयागराज पूर्व बीजेपी सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के पति पी. सी. जोशी का निधन हो ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789