लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है
प्रशासनिक, तकनीकी और रणनीतिक अनुभव से लैस राजीव कृष्ण को राज्य की कानून-व्यवस्था को नई दिशा देने वाला अधिकारी माना जा रहा है।
आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में BE डिग्री प्राप्त करने वाले राजीव कृष्ण ने 1985–1989 के बीच तकनीकी शिक्षा पूरी की। इसके बाद 1991 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर उत्तर प्रदेश कैडर में तैनाती मिली।
अपने करियर के दौरान उन्होंने मथुरा, इटावा, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, आगरा, नोएडा और लखनऊ जैसे संवेदनशील जिलों में एसपी/एसएसपी के रूप में कार्य किया। उनकी कार्यशैली को प्रभावशाली और निष्पक्ष माना जाता है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की स्थापना हुई, जिसने आतंकवाद निरोधी अभियानों को मजबूती दी।
इसके अलावा, वह बीएसएफ में IG (ऑपरेशंस) के पद पर भी रहे और भारत–पाकिस्तान व भारत–बांग्लादेश सीमा पर चार वर्षों तक अभियान संचालन की जिम्मेदारी निभाई।
स्रोत:
#UPPolice #DGP #RajeevKrishna #Lucknow #BreakingNews #GDN Express






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें