Good Daily News...


शनिवार, 25 अप्रैल 2026

पुलिस लाइन के परीक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस०जे०पी०यू०)की मासिक समीक्षा







     देवरिया । दिनांक 24.04.2026 को पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह-अप्रैल आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओम प्रकाश तिवारी डिप्टी लिगल डिफेन्स प्रतिनिधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री ओम प्रकाश तिवारी के द्वारा बैठक में सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को जे0जे0 एक्ट के अनुरूप कार्य करने एवं विधिक सहायता प्राप्त करने से अवगत कराया गया। बैठक में श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी के द्वारा बताया गया कि जनपद में मानव तस्करी विशेषकर बाल तस्करी को रोकने के लिये शासन द्वारा निर्गत शासनादेश में जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता मेें जनपद स्तरीय रिब्यू कमेटी का गठन कराया गया है। उक्त समीति की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता मे 22 अप्रैल, 2026 को संपादित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद को बाल विवाह मुक्त जनपद बनाये जाने के लिये जिलाधिकारी महोदया के द्वारा भी दिनांक 18.04.2026 को देवरिया तहसील मे समस्त अधिकारियो को बाल विवाह रोकथाम के लिये शपथ एवं प्रतिज्ञा दिलाते हुये आम नागरिक से अपील किया गया कि देवरिया जनपद को बाल विवाह मुक्त जनपद बनाये जाने के लिये समाज के संभ्रान्त और गणमान्य समस्त धर्मगुरू, धार्मिक स्थल, प्रबन्धक विवाह स्थल/कार्यक्रम स्थल आदि सम्बन्धित विभाग/अधिकारी सजग रह कर नियमित निगरानी रखा जाये। बैठक मे श्री विवेकानन्द मिश्र सदस्य बाल कल्याण समीति के द्वारा बाल कल्याण समीति के कार्यो और बाल कल्याण समीति को पुलिस विभाग के सहयोग से सम्बन्धित बातो से अवगत कराया जाये। बैठक मेे श्री दिनेश कुमार श्रम प्रर्वतन अधिकारी के द्वारा श्रम विभाग से सम्बन्धित योजनाओ की जानकारी दिया गया। बैठक मे डा0 संजय गुप्ता नोडल अधिकारी स्वास्थ विभाग के द्वारा उम्र परीक्षण एवं मेडिकल परीक्षण के बारे मे जानकारी दिया गया। श्री रामकृपाल प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह बालक द्वारा बाल गृह मे आवासित बच्चो के बारे मे जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त सभी बच्चे बाल कल्याण समीति के आदेश से संस्था मे आवासित कराये जाते है। बैठक मे श्री सुरेश कुमार वर्मा प्रभारी थाना ए0एच0टी0यू0 के द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के कत्वर्य एवं दायित्व के बारे मे अवगत कराते हुये अपील किया गया कि सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी जे0जे0 एक्ट एवं उसके प्राविधानो के अन्तर्गत कार्य करे और कोई समस्या उत्पन्न होने पर बच्चो के क्षेत्र मे कार्य करने वाले संस्थाओ एवं उच्च अधिकारी से सम्पर्क करे। बैठक में श्रीमति नीतू भारती प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर के द्वारा सेन्टर पर 05 बालिकाओ को 05 दिन का आविसत कराये जाने के बारे मे जानकारी दिया गया तथा थानो के विवेचक से अपेक्षा किया गया कि 05 दिन से अधिक निरूद्ध पीड़िताओ को यथाशीघ्र सेन्टर से मुक्त कराकर नियमानुसार कार्यवाही कराया जाये। बैठक में सुश्री अनुराधा राज के द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के द्वारा जनपद मे उपलब्ध कराये जाने वाले सेवा और सुविधाओ के बारे मे जानकारी दिया गया। बैठक मे मुख्य रूप से श्री अरबिन्द यादव जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री सुनील कुमार सिंह आरक्षी, श्री सत्यपाल चौहान मुख्य आरक्षी, श्री आकाश सिंह कुशवाहा आरक्षी, थाना ए0एच0टी0यू0 तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कार्डधारकों को मई माह का निःशुल्क राशन 8 मई तक मिलेगा

   देवरिया, 25 अप्रैल। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को राष्ट्रीय ख...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789