Good Daily News...


बुधवार, 22 अप्रैल 2026

रंगोली के रंगों में दिखा धरती बचाने का संकल्प

 




*भू-अलंकरण दिवस पर संस्कार भारती ने दिया संरक्षण का संदेश*


रुद्रपुर (देवरिया)। संस्कार भारती के तत्वावधान में बुधवार को प्रत्युष विहार, रामचक में भू-अलंकरण दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने धरती, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मुकुल सर ने कहा कि धरती का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। सभासद रामप्रवेश भारती ने भू-अलंकरण को भारतीय संस्कृति व प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया, जबकि सभासद सज्जाद अली ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

           कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने की। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। संचालन सज्जाद अली ने किया। महक बरनवाल के दिशा निर्देश में  शिवांशी, अदिति, ज्योति, श्वेता, खुशी, सौम्या, जानकी, सिद्धि, वैष्णवी, साक्षी, दिव्या एवं स्नेहा सहित छात्राओं ने विशेष रूप से सुंदर व आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर सराहना बटोरी। इस दौरान विजय बहादुर सिंह, रामप्रताप पाण्डेय, उदय प्रताप यादव, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रशान्त कुमार सिंह, संजीव मणि त्रिपाठी, दीपा यादव, काजल गोंड, अंकिता विश्वकर्मा, काजल पाण्डेय, अनुपमा भारती, प्रतीक सिंह, प्रभाकर सिंह, सुधांशु सिंह, बंक बहादुर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ट्रेलर में व कर की टक्कर 10 लोगों की जलकर मौत

  मिर्जापुर। मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर ट्रेलर की टक्कर से 2 कारों में लगी आग दोनों कारों में सवार 10 लोगों की मौत दोनों कारों में सवा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789