Good Daily News...


बुधवार, 22 अप्रैल 2026

मा0 उच्चतम न्यायालय, प्रकरण के अनुपालन मे मानव तस्करी (विशेषकर बाल तस्करी) की रोकथाम विषय पर ’’जिला स्तरीय रिब्यू कमेटी’’ की अर्न्तविभागीय समीक्षा

 




आज दिनांक 22.04.2026 को एन.आई.सी. कलेक्ट्रेट सभागार देवरिया मे मा0 उच्चतम न्यायालय, प्रकरण पिंकी बनाम उ0प्र0 राज्य में पारित आदेश के अनुपालन मे मानव तस्करी (विशेषकर बाल तस्करी) की रोकथाम विषय पर जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता मे गठित ’’जिला स्तरीय रिब्यू कमेटी’’ की अर्न्तविभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी महोदय, देवरिया के द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्र0) सदस्य सचिव के द्वारा जनपद में बाल तस्करी को रोकने के लिये समस्त सम्बन्धित विभागो से आपसी समन्यवक बनाकर कार्य करने के सुझाव दिये गये तथा विशेषकर थाना ए.एच.टी.यू. पुलिस विभाग एवं श्रम विभाग को विशेष रूप से सजग रहने एवं निगरानी रखने के विचार व्यक्त किये गये। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा नियमित आपसी विभागीय बैठको में उक्त विषय पर चर्चा/प्रचार-प्रसार कराये जाने की निर्देश दिये गये। बैठक मे मुख्य रूप से प्रतिनिधि संयुक्त निदेशक अभियोजन, अपर पुलिस अधीक्षक (उ0) के प्रतिनिधि, क्षेत्राधिकारी नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री राम कृपाल मनोवैज्ञानिक राजकीय बाल गृह (बालक) देवरिया उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी/ श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बंगाल में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर, पहले चरण की 152 सीटों के लिए मतदान जारी

  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।_

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789