*
एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान
देवरिया, 22 अप्रैल, 2026 । जिले के तीन ब्लाकों में गठित रोगी हितकारी मंच (पेसेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) पीएसपी के सदस्य संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के माध्यम से संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। गांव में साफ सफाई कराने, नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने और कूलरों के पानी को बदलने व संचारी रोगों से बचाव का संदेश दे रहा है।
जिले के पथरदेवा, भटनी और भलुअनी ब्लॉक के 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पिछले एक वर्षों में सीएचओ, ग्राम प्रधान, एएनएम, शिक्षक, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका और फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से सीएचओ के नेतृत्व में पीएसपी का गठन किया गया है। पीएसपी सदस्य हर टीकाकरण, 100 दिवसीय टीबी अभियान, आयुष्मान कार्ड बनवाने, फाइलेरिया मरीजों का एमएमडीपी प्रशिक्षण कराने सहित हर अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ रहे हैं और स्वस्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वर्तमान में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान में लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दे रहे हैं कि संचारी रोग से बचाव के लिए साफ सफाई से रहने, शुद्ध खानपान करने, गांव के लोग अपने आसपास सफाई रखें तो कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। पीएसपी सदस्य संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुखार, खांसी, फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं है। लोगों को बता रहे हैं कि गर्मी के मौसम में विभिन्न प्रकार के कीड़े, मकोड़े और मच्छर घर मे घुसने लगते हैं। इनसे बचाव के लिए दरवाजों एवं खिड़कियों में जाली लगवाएं,मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। शुद्ध साफ पानी पीना चाहिए । खुले में शौच बिल्कुल नहीं जाना चाहिए, जहां तक सम्भव हो सके घर के आसपास पानी जमा न होने पाए खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से धुलना चाहिए।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें