Good Daily News...


रविवार, 26 अप्रैल 2026

इतिहास की 26 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...

 

              ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 26 अप्रैल 2026*

                 *रविवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 18:09 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 20:27 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* तैतिल - 06:16 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* वृद्धि - 22:26 तक

*✨पश्चात्-* ध्रुव 

*🌅सूर्योदय-* 05:45

*🌄सूर्यास्त-* 18:53

*🌙चन्द्रोदय-* 14:05

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:52 से 12:45

*🤖राहुकाल-* 17:14 से 18:53

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख सुदी दशमी 18:09 तक पश्चात् एकादशी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:27 तक , यमघण्टयोग सूर्योदय से 20:27 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:27 तक  , माता श्री वासवी कन्या प्रकट दिवस , माता श्री निमिषाम्बा देवी प्रकट दिवस (वैशाख शुक्ल दशमी) , श्री कालभैरव यात्रा - निमगांव (बुलढाणा , वैशाख शुक्ल दशमी) , श्री महावीर स्वामी केवलज्ञान दिवस (वैशाख शुक्ल दशमी) , श्रीनिवास अयंगर रामानुजन स्मृति दिवस , श्री लछमन सिंह गिल स्मृति दिवस , चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (1986 नाभिकीय दुर्घटना) दिवस व विश्व बौद्धिक संपदा दिवस ( World Intellectual Property Day )।_*

*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख सुदी एकादशी 18:18 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , त्रिस्पृशा मोहिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्रीश्यामबाबा जागरण , सूर्य भरणी नक्षत्र में 25:18 पर , शुक्र रोहिणी नक्षत्र में 21:04 पर , विघ्नकारक भद्रा 06:09 से 18:17 तक ,अगस्त्यास्त 26:22 पर।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अन्तरा सायमाशं च* 

     *प्रातराशं  च  यो  नरः ।* 

*सदोपवासी   भवति* 

     *यो न भुंक्तेऽन्तरा पुनः ॥* 

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३

*अर्थात् 👉* 

        _भीष्मजी ने कहा - हे युधिष्ठिर ! जो मनुष्य केवल प्रातःकाल और सायंकाल ही भोजन करता है, बीच में कुछ नहीं खाता, उसे सदा उपवासी समझना चाहिये॥_


*26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1607 – केप हेनरी में पहले ब्रिटिश नागरिक ने अमेरिकी कालोनी की स्थापना की।

1630 – विश्व का पहला लोज़ नामक समाचार पत्र जर्मनी से प्रकाशित हुआ।

1654 – ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया।

1755 – रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।

1828 – रूस ने ग्रीस की स्वाधीनता को समर्थन करने की दिशा में तुर्की से युद्ध की घोषणा की।

1841 – भारत में समाचार पत्र बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।

1903 – गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और यहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।

1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ गुप्त संधि की।

1926 – जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1928 – मोम की मूर्तियों के लिए मशहूर 'मैडम तुसाद प्रदर्शनी' लंदन में दिखाई गई।

1929 – भारत और इंग्लैंड के बीच प्रथम विमान सेवा शुरू हुई।

1933 – जर्मनी में ख़तरनाक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया। 

1942 – चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत हुई।

1954 – ऐतिहासिक जेनेवा कांफ़्रेंस स्वीज़रलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया।

1959 – क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।

1962 – पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।

1964 – ज़ंज़ीबार और तांगानीका देशों को मिलाकर तंज़ानिया देश अस्तित्व में आया। इससे पहले दोनों देश विभिन्न शक्तियों के अधीन रहे।

1966 – 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।

1974 – माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।

1980 – स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।

1984 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।

1986 – चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।

1990 – चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गये।

1990 – वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया (कन्फर्म नहीं है)।

1993 – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 56 लोग मारे गये।

1994 – जापान के नगोया में ताइवान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गयी।

2004 - ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।

2006 - भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

2007 - जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।

2008 - अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।

2010 - बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग 'गंगा केला' के रूप में करने का फैसला किया।

2013 – दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गये।

2019 - भारत ने बैंकॉक में आयोजित एशियन मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में दो स्‍वर्ण सहित 13 पदक जीते।

2019 - श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, देशभर में लगाया गया कर्फ्यू। श्रीलंका में आईएस से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध सक्रिय। हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी।

2019 - श्रीनगर में पुलिस चौकी पर आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल।

2020 - सऊदी अरब के किंग सलमान ने नाबालिगों को मौत की सजा नहीं देने का आदेश जारी किया। 

2021 - कोरोना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री योशीहीदे सुगा व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ बातचीत की व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब से फोन पर बातचीत की।

2022 - पाकिस्तान में कराची विश्वविद्यालय परिसर में हुए विस्फोट से 3 चीनी नागरिकों सहित 4 लोगों की मौत हुई।

2022 - श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक लघु वीडियो श्रृंखला 'आजादी की अमृत कहानियाँ' लॉन्च की।

2023 - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों पर नक्सली हमले में 10 जवान शहीद व एक नागरिक की भी मौत हुई।

2023 - तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने 64 साल बाद रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया , 1959 में घोषणा हुई थी।

2023 - सरकार के ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 यात्रियों वाला विमान सूडान से रेस्क्यू होकर जेद्दा से दिल्ली पहुंचा।

2024 - बिहार के दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।

2025 - हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने 11 सफाई कर्मियों को कुचला; 7 की मौत, 4 गंभीर घायल, प्रधानमंत्री ने जताया शोक।

2025 - ईरान के बंदर अब्बास में पोर्ट पर हुए भीषण धमाके में 14 लोगों की मौत व 750 से ज्यादा घायल हुए।


*26 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति👉*


1864 - पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी - स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।

1892 - कृष्ण चन्द्र गजपति - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

1897 - नितिन बोस - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।

1908 - सर्व मित्र सीकरी - भारत के 13वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1942 - मीनू मुमताज़ - भारतीय अभिनेत्री थीं।


*26 अप्रैल को हुए निधन👉*


1748 - मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर - मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था।

1920 - श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ।

1969 - लछमन सिंह गिल - पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री ।

1982 - मलयज- प्रतिष्ठित कवि और आलोचक ।

1987 - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।

1999 - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।

2010 - प्रभा राव, राजस्थान की राज्यपाल।

2020 - ओडिया के जाने-माने नाटककार और लेखक बिजय मिश्रा का निधन।

2020 - ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन।

2021 - भारतीय परमाणु वैज्ञानिक कृष्णमूर्ति संतानम का निधन हुआ।

2021 - मारुति उद्योग के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर (78) का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हुआ।

2021 - भारत के प्रसिद्ध गुजराती कवि दादूदन गढ़वी (81) का निधन हुआ (27 अप्रैल का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।

2022 - भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो (81) का बेंगलुरु में निधन हुआ।

2022 - तुर्की फ्रीस्टाइल पहलवान इस्माइल ओगन (89) का निधन हुआ।

2024 - न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्लेयर डेविड ओसुलिवान (90)का निधन हुआ।

2025 – भारत के पूर्व सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस. पट्टाभिरामन (78) का निधन हुआ।

2025 – भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात इतिहासकार एम. जी. एस. नारायणन (92) का निधन हुआ।

 

*26 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 माता श्री वासवी कन्या प्रकट दिवस।

🌟 माता श्री निमिषाम्बा देवी प्रकट दिवस (वैशाख शुक्ल दशमी)।

🌟 श्री कालभैरव यात्रा - निमगांव (बुलढाणा, वैशाख शुक्ल दशमी)।

🌟 श्री महावीर स्वामी केवलज्ञान दिवस (वैशाख शुक्ल दशमी)।

🌟 श्रीनिवास अयंगर रामानुजन स्मृति दिवस।

🌟 श्री लछमन सिंह गिल स्मृति दिवस।

🌟 चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (1986 नाभिकीय दुर्घटना) दिवस।

🌟 विश्व बौद्धिक संपदा दिवस ( World Intellectual Property Day )।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

       *26 अप्रैल 2026 , रविवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कु...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789