Good Daily News...


शनिवार, 7 मार्च 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जन भवन, माननीय राज्यपाल आवास, लखनऊ में अपने विचार प्रस्तुत करेंगी देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल

 




 देवरिया,7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रातः 10 बजे लखनऊ स्थित जन भवन, माननीय राज्यपाल आवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल प्रतिभाग करेंगी। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तथा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो-दो अधिकारियों का चयन किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों की कुलपति, एमएसएमई (MSME) से जुड़ी महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह की दीदियों और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की भी विशेष रूप से उपस्थिति रहेगी।

चयनित चार अधिकारियों में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करने का अवसर प्रदान किया गया है। इस दौरान वह अपने प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व यात्रा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विचार साझा करेंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना तथा उनके अनुभवों के माध्यम से समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पीड़िताओं की सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाए- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /सिविल जज (एस0डी0) शैलजा मिश्रा

       आज दिनांक 09.03.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों ह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789