*किसान के बेटे शिवम शर्मा की सफलता से बढ़ा सुलतानपुर का मान*
सुलतानपुर। शहर के सिविल लाइन स्थित ड्रीम विजन एकेडमी के छात्र शिवम शर्मा ने आईआईटी जैम परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1051 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शिवम की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
मोतिगरपुर ब्लॉक के उघरपुर भटपुरा ढेमा गांव निवासी शिवम शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ड्रीम विजन एकेडमी के मार्गदर्शन को दिया है। शिवम ने बताया कि कोचिंग में मिले बेहतर मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन से उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली। शिवम की प्रारंभिक शिक्षा सीएल इंटरमीडिएट कॉलेज से हुई है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे जेआरएफ की परीक्षा पास कर एक सफल शोधकर्ता (रिसर्चर) बनना है और विज्ञान के क्षेत्र में कुछ नया करने का सपना है।
शिवम के पिता पंडित यज्ञ नारायण शर्मा एक साधारण किसान हैं। बेटे की इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ड्रीम विजन एकेडमी के निदेशक योगेश कुमार ने शिवम को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कोचिंग के शिक्षक डॉ जितेंद्र सर,राज कुमार सर, पवन पांडेय सर, विपिन सिंह सर, गोरखनाथ सर, बबलू चौधरी सर, जेपी सर, ओपी शुक्ला सर, अनिल सर,अंजन, विपिन पांडेय, अनुज सहित अन्य लोग मौजूद रहे !







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें