*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
🙏 शुभ संध्या जी🙏
*आज दिनांक 👉*
*20 फरवरी 2026*
*शुक्रवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया - 14:40 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद - 20:08 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* गर - 14:40 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* साध्य - 18:22 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:55
*🌄सूर्यास्त-* 18:14
*🌙चन्द्रोदय-* 08:24
*🌛चन्द्रराशि-* मीन - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 11:10 से 12:35
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
_*🔅आज शुक्रवार को 👉🏻 फाल्गुन सुदी तृतीया 14:40 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , सर्वार्थसिद्धियोग/ कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 20:08 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:08 से , राजयोग 14:39 तक , विघ्नकारक भद्रा 25:50 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:08 से , पंचक जारी , शक फाल्गुन मासारंभ , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान श्री अरहनाथ गर्भ कल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल तृतीया) , पं. लेखराम वीर तृतीया / जयन्ती , राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती , श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती , श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस , अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस , मिजोरम स्थापना दिवस व विश्व सामाजिक न्याय दिवस।*_
_*🔅कल शनिवार को 👉🏻 फाल्गुन सुदी चतुर्थी 13:03 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।*_
*🎯आज की वाणी👉*
*गुणदोषसमाहारे*
*गुणान् गृह्णन्ति साधवः।*
*क्षीरवारिसमाहारे*
*हंसः क्षीरमिवाखिलम्।।*
*भावार्थ👉*
_जैसे दूध और जल से हंस पूरा दूध निकाल लेता है उसी प्रकार सज्जन पुरुष गुण एवं दोष में से गुण को ग्रहण कर लेते हैं एवं दोषों को छोड़ देते हैं।_
*20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1547 - एडवर्ड षष्ठम् का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।
1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 - अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
1847 - राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1868 - 'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872 - न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।
1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1935 - कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।
1962 - जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1965 - नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
1968 - मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1982 - कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।
1986 - सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।
1987 - मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
1988 - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
1999 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
1999 - दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2000 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
2001 - लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
2002 - काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2003 - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
2007 - यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
2008 - रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।
2008 - भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
2008 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
2015 - स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।
2019 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की - सऊदी अरब भारत में एक खरब डॉलर निवश करेगा।
2019 - सरकारी सुरक्षा के दायरे में रहकर आतंकियों की भाषा बोलने वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी समेत 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा जम्मू--कश्मीर प्रशासन ने वापस ले ली तथा राज्य के 155 राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी घटा दी।
2020 - जर्मनी में एक संदिग्ध स्वदेशी चरमपंथी ने हिसू शहर के शीशा बार और कैफे में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2020 - अमरीकी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस का पहला थ्री-डी आण्विक स्केल मानचित्र तैयार किया।
2021 - भारत और मालदीव ने मछली-प्रसंस्करण, लोक प्रसारण, सतत शहरी विकास, सड़क अवसंरचना और आवास सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2021 - भारत और चीन के बीच कोर कमाण्डर स्तर की 10वें दौर की वार्ता में सेना को पीछे हटाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
2021 - श्री जो बाइडेन ने अमरीकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे के बाद पैरिस समझौते में दोबारा शामिल होने की प्रक्रिया से जुड़े कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
2022 - राजस्थान में कोटा में नयापुरा पुलिया से कार के चंबल नदी में गिर जाने से दूल्हे सहित 9 बारातियों की मौत हुई।
2022 - विज्ञान सर्वत्र पूज्यते नामक सप्ताह भर चलने वाला स्मरणोत्सव (22 फरवरी से 28 फरवरी तक) शुरु हुआ।
2023 - तुर्की में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 3 की मौत व 200 से ज्यादा घायल हुए।
2023 - जम्मू-कश्मीर के कटरा में 3.4 तीव्रता आया भूकंप आया।
2023 - उत्तर कोरिया ने 48 घंटों में बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा परीक्षण किया।
2023 - भारतीय थल सेना और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास आरंभ हुआ।
2023 - संजय कुमार मिश्र ने झारखंड के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
2023 - लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया।
2024 - श्री मोदी ने जम्मू में AIIMS-IIM का उद्घाटन किया।
2024 - महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में 10% आरक्षण का विधेयक विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित हुआ।
2024 - बहुप्रतीक्षित इंडस-एक्स सम्मेलन नई दिल्ली मे शुरू हुआ।
2025 - राजधानी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
*20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1909 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
1921 - राव बीरेन्द्र सिंह - एक भारतीय राजनेता थे और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
1932 - भबेन्द्र नाथ सैकिया - भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
1935 - नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 - जरनैल सिंह - फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक ।
1945 - अनु कपूर, भारतीय अभिनेता।
1946 - पंकज बिष्ट - हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार व समालोचक ।
1947 - जयन्त कुमार मलैया - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता, मध्य प्रदेश।
1955 - रघुवेंद्र तंवर - भारतीय साहित्यकार ।
1973 - प्रियांशु चटर्जी - एक भारतीय मॉडल और अभिनेता है।
1976 - रोहन गावास्कर, क्रिकेटर।
1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री।
*20 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1934 - स्वामी शिवानन्द - रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।
1950 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ।
1972 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1985 - भवानी प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
2001 - भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
2014 - पार्वती कृष्णन - एक भारतीय राजनीतिज्ञा थीं।
2014 - रघु कुमार (या रेघु कुमार) एक भारतीय संगीत रचयिता थे।
2022 - पश्चिम बंगाल कैबिनेट मंत्री साधन पांडे (71) का लंबी बीमारी से निधन हुआ।
2023 - गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली (87) का निधन हुआ।
2024 - फेमस टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह (उम्र 59) का निधन हुआ।
2025 - फिनलैंड के ओपेरा संगीतकार, ऑर्गन वादक, प्रसारक व शिक्षक इल्का कुसिस्टो (91) का निधन हुआ।
*20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री अरहनाथ गर्भ कल्याणक (जैन , फाल्गुन शुक्ल तृतीया)।
🌟 पं. लेखराम वीर तृतीया / जयन्ती।
🌟 राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती।
🌟 श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती।
🌟 श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस।
🌟 अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस।
🌟 मिजोरम स्थापना दिवस।
🌟 विश्व सामाजिक न्याय दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें