-सीडीओ ने पत्र जारी कर अभियान में तेजी लाने का दिया निर्देश
-सीएचओ , एएनएम, आशा, आंगनबाडी के साथ-साथ पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कोटेदार, समूह सखी की भी बनाई जाए आयुष्मान आपरेटर आईडी
देवरिया, 21 फरवरी, 2026। जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में सीडीओ राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा। सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड अभियान को सफल बनाने के पत्र जारी कर जिले में 2500 आयुष्मान आपरेटर आईडी के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, तकनिकी सहायक, सीएचओ, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, कोटेदार, समूह सखी की अधिक से अधिक आयुष्मान आपरेटर आईडी बनाकर युद्ध स्तर पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने निर्देश जारी किया है। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र पर पात्र लाभार्थियों की सूची चस्पा किया जाए। सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) गठित ब्लाकों में पीएसपी सदस्य सीएचओ, आशा, आंगनबाडी, कोटेदार, पंचायत सहायक, फाइलेरिया मरीजों के सहयोग और उनकी सहभागिता से पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कैम्प लगाकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य ब्लॉक भी इस प्रक्रिया को अपनाकर सीएचओ, एएनएम, आशा, आंगनबाडी, कोटेदार, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक की आयुष्मान आपरेटर आईडी बनाकर ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों लाभार्थियों और 70 वर्ष अधिक हो चुके बुजुर्गों की तलाश करके अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। ताकि अधिक से अधिक पात्रों को इस योजना का लाभ मिल सके। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें