Good Daily News...


रविवार, 22 फ़रवरी 2026

मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम दिव्या मित्तल

 




*विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों का औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए कड़े निर्देश*


देवरिया, 22 फरवरी।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद देवरिया में चल रहे विशेष अभियान के तहत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति, प्राप्त प्रपत्रों (फॉर्म 6, 7 एवं 8) की प्रगति तथा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथों पर आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रपत्रों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत का महत्व है, इसलिए शत-प्रतिशत शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जनपद प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम बूथ पर आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें तथा आवश्यक होने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर संशोधन/पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

परिजनों की तहरीर पर FIR, दर्ज-सीडीओ की अध्यक्षता में जांच टीम गठित; आरोपित बाबू निलंबित

  देवरिया।कृष्ण  मोहन सिंह के आत्महत्या के मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। परिजनों की तहरीर पर नामजद एफ आई आ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789