देवरिया, 12 फरवरी।मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रुच्चापार, बैतालपुर, गुदरी एवं पोखरभिंडा स्थित विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसरों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए शौचालयों को साफ-सुथरा एवं उपयोग योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए। जहां-जहां फर्श की टाइल्स क्षतिग्रस्त पाई गईं, उन्हें शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जिन शौचालयों में जल आपूर्ति बाधित पाई गई, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील योजना की स्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें