Good Daily News...


गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

एएनएम क्षेत्र में रहकर लोंगो उपलब्ध कराएं सेवाएं: सीएमओ

 



-जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की हुई बैठक


देवरिया, 12 फरवरी, 2026।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अनिल कुमार  गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को धन्वंतरि सभागार में कार्यकारी समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य सूचकांको की रिपोर्ट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कम प्रसव होने पर उन्होंने एमओआई व बीपीएम, बीसीपीएम को फटकार लगाया। उन्होंने निर्देश दिया कि एएनएम बुधवार व शनिवार को टीकाकरण के साथ-अन्य दिवसों पर क्षेत्र में रहकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही लोगों को बीमारियों और स्वास्थ्य योजना के  प्रति लोगों को जागरूक करें। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही क्षम्य नहीं होग। 

सीएमओ ने कहा कि एएनएम द्वारा की जा रही एनसी जांच और उनके क्षेत्र में हो रहे प्रसव की समीक्षा की जाए। सीएचओ, एएनएम क्षेत्र में रहकर प्रतिदिन पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले एमआर टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाया जाए।  सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर शत प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव बढ़ाई जाए और लापरवाह आशा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उसकी रिपोर्ट जिले पर प्रेसित करें जिससे कार्रवाई की जा सके।  सीएमओ डॉ गुप्ता ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चो की सभी अनुमन्य जांचे, टीकाकरण समय से, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। इस दौरान उन्होने हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की जांच संवेदनशीलता के साथ कराते हुए निगरानी बनाए रखने और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

बैठक में एसीएमओ डॉ.एसके सिन्हा, एसीएमओ आरसीएच डॉ अजय शाही,  डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, डीपीएम पूनम गुप्ता,  डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, एचईओ लालवचन चौधरी, डीडीएम प्रमोद, एआरओ राकेश चंद्र सहित सहयोगी संस्था सीफार, जेएसआई, यूनिसेफ़, यूपीटीएसयू के जिला प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े की लूट

  देवरिया जिले के भलुआनी (Bhaluani) थाना क्षेत्र में   12 फरवरी 2026 की सुबह   एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार बदमाश...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789