Good Daily News...


गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठकः

 






   देवरिया। ।आज दिनांक 19.02.2026 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  श्री धनेंद्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी मनोज कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सी0डी0 श्रीमती शैलजा मिश्रा ने समस्त उपस्थित अधिकारगण को निर्देशित किया कि लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करें तथा लोगो के बीच जनजागरूकता हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान समस्त विभाग के अधिकारियों को सचिव के  द्वारा लोक अदालत की सफलता हेतु एक साथ आगे आने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03.2026 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हैं जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलें तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं।

इस बैठक में मुख्य रूप से समस्त विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राहुल गांधी समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी

    _कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को राजस्थान पुलिस ने कोटा से हिरासत में लिया है। *...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789