देवरिया।
विजय बहादुर सेवा संस्थान भुजौली कॉलोनी देवरिया के अध्यक्ष व बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के द्वारा वृद्धाश्रम में अपने पूज्य पिताजी के पुण्यतिथि के अवसर पर फल, वस्त्र व मिष्ठान का वितरण किया गया।फल वस्त्र सामग्री के वितरण के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अरुण कुमार सिंह, पंकज मणि त्रिपाठी, संजीत धर द्विवेदी, राजकुमार उपाध्याय, इंद्रजीत शाही मारकंडेय गिरी, प्रेम शंकर राव, अध्यक्ष डीसीएफ शिवकुमार राजभर, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष त्रिगुणायक जिला उपाध्यक्ष भाजपा, बबीता चौहान जिला पंचायत सदस्य, सीमा जायसवाल, मधु जायसवाल, बृजेश गुप्ता,सरस चंद्र जायसवाल , प्रेम शिला जी आदि सहित भाजपा एवं भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वृद्ध आश्रम के केयरटेकर प्रवेश शर्मा व डीपी शुक्ला उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें