* पटना और सिवान की दमदार जीत, सेमीफाइनल की ओर कदम
*
खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग - तारकेश्वर विश्वकर्मा
रुद्रपुर (देवरिया)। सतासी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्वर्गीय कमलाकांत गुप्ता एवं स्वर्गीय सत्यकेतु चौहान उर्फ बंटी की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय ऑल इंडिया महिला/पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन महिला वर्ग के मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहले मैच में पटना की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुशीनगर को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में सिवान ने प्रत्युष विहार रुद्रपुर को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले मैच का शुभारंभ हेमंत शुक्ल एवं उपेंद्र गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, जबकि दूसरे मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि टीके इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक तारकेश्वर विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि तारकेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। ये हमें स्वस्थ रहने और टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करने में मदद करते हैं। जब हम जीतते हैं, तो हम विनम्र बने रहते हैं; जब हम हारते हैं, तो हम फिर से प्रयास करना सीखते हैं। खेलों में भाग लेने से हमारा शरीर स्वस्थ और मन तरोताजा रहता है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश पासवान, उपाध्यक्ष रामप्रवेश पटेल उर्फ नन्हे और सचिव हीरा निषाद ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच की आंखोंदेखी कमेंट्री आदर्श ने की। निर्णायक की भूमिका मुस्तकीम अली, तुलसी और सूरज गोंड़ ने निभाई। मैदान पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, सरसचंद जायसवाल, आशुतोष गांधी, विकास गौतम, मोनू पांडेय, प्रतीक सिंह, सचिन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अनुसार शनिवार को महिला वर्ग में पटना बनाम प्रत्युष विहार रुद्रपुर, जबकि पुरुष वर्ग में रुद्रपुर और आजमगढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें