संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज,
जीत पर मिली बधाई।
देवरिया।
पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदाजी टूर्नामेंट
(3 से 5 फरवरी 2026) में मनस्वी शिव प्रकाश डेक ने सब-जूनियर वर्ग (60 मीटर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर संजीवा सिंह तीरंदाजी संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
यह प्रतियोगिता पटियाला में आयोजित हुई। जहां मानसवी ने लगातार कठिन मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया।
मैच विवरण इस प्रकार रहा:
• पहले मैच में मानस्वी का मुकाबला हरियाणा की पूजा से हुआ, जिसमें मानस्वी ने 6–4 से जीत दर्ज की।
• दूसरे मैच में उन्होंने झारखंड की गौरी अग्रवाल को 6–2 से पराजित किया।
• तीसरे मुकाबले में चंडीगढ़ की जीना कुमार से करीबी संघर्ष हुआ, जिसमें मानस्वी को 6–4 से हार का सामना करना पड़ा।
• कांस्य पदक मुकाबले में मानस्वी ने दिल्ली की वान्या चौहान को 6–4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
यह उपलब्धि अकादमी के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
इस अवसर पर अकादमी के निदेशक संजीवा सिंह ने मानस्वी को हर्षोल्लास के साथ बधाई एवं आशीर्वाद दिया। यह हमारे सफर की केवल शुरुआत है। हमारी मंज़िल ओलंपिक है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में इस अकादमी के कई खिलाड़ी विदेशों में देश का नाम रोशन करेंगे।
संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट
तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और प्रदर्शन-उन्मुख तैयारी पर निरंतर कार्य करता है, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम आज मानसवी की इस राष्ट्रीय सफलता के रूप में सामने आया है। अकादमी भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ प्रतिभाशाली तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करती रहेगी।
मनस्वी के कांच पदक जीतने पर इलाके के लोगों ने साथी तीरंदाजो ने माता-पिता ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दिया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें