Good Daily News...


बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

इतिहास की 04 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 04 फरवरी 2026*

                 *बुधवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 24:12 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी - 22:13 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी 

*💫करण-* वणिज - 12:22 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* अतिगण्ड - 25:03 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 07:07

*🌄सूर्यास्त-* 18:02

*🌙चन्द्रोदय-* 20:37

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - 28:20 तक

*🌛पश्चात्-* कन्या

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:35 से 13:57

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी तृतीया 24:12 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , शुक्र उदय पश्चिम में 10:27 पर , विघ्नकारक भद्रा 12:25 से 24:10 तक , राजयोग 22:13 तक  , संत श्री नरहरी सोनार पुण्यतिथि (मराठी कैलेण्डर अनुसार) , श्री शिवाजी जयन्ती (मितिनुसार , 2026) , श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस , पं. भीमसेन जोशी जयन्ती , स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका) , अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस , विश्व कैंसर दिवस व चौरी चौरा दिवस {1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)}।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 24:25 तक पश्चात् पंचमी शुरू , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*प्राज्ञोपसेविनं    वैद्यं* 

    *धार्मिकं प्रियदर्शनम्।* 

*मित्रवन्तं सुवाक्यं च* 

    *सुहृदं परिपालयेत् ।।* 

        ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-४५

 *अर्थात्👉* 

      _जो विद्वानों की सेवा में रहने वाला, वैद्य, धार्मिक, देखने में सुन्दर, मित्रों से युक्त तथा मधुरभाषी हो, ऐसे सुहृद् की सर्वथा रक्षा करनी चाहिए।_

2025

*4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।

1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।

1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।

1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।

1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।

1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।

1924- महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।

1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।

1948- - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।

1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।

1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।

1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।

1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।

1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।

2004 - सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।

2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।

2008 -उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।

2008 - पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।

2009 - गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।

2009 - इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

2011- आज से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। 

2014- माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।

2019 - सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पदभार सम्भाला।

2019 - मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 5  करोड़ श्रद्वालुओं ने शाही स्नान किया।

2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन स्थित मुगल उद्यान उत्‍सव का शुभांरभ किया।

2021 - ब्रिटेन ने फाइजर इंक और एस्‍ट्राजेनेका की कोविड वैक्‍सीन का संयुक्‍त परीक्षण शुरू किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चौरी-चौरा कांड के शताब्‍दी समारोह का उद्घाटन किया।

2021 - असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने मजुली जिले में राज्‍य के पहले हेलीपोर्ट का उद्घाटन किया।

2022 - गणतंत्र दिवस 2022 की नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ मंत्रालय की झांकी , उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी , संकलनकर्ता - मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) , भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी चुना गया व इससे सम्बंधित बहुत से परिणाम निकाले।

2022 - भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने अपने "वेस्ट टू वेल्थ" मिशन के तहत "स्वच्छता सारथी फैलोशिप 2022" की घोषणा की।

2023 - पाकिस्तानी रुपया अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऐतिहासिक गिरावट के साथ 276.58 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा।

2023 - अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को समुद्र के ऊपर मार गिराया।

2023 - तमिलनाडु भगदड़ में 4 महिलाओं की मौत व 11 घायल हुए।

2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

2024 - दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित चार-दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला संपन्न हुआ।

2025 - स्वीडन के स्कूल परिसर फायरिंग में हमलावर समेत करीब 10 लोगों की मौत हुई।

 

*4 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1881 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।

1891 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1908 - अबू सईद मोहम्मद मखदूम मोहिउद्दीन हुजरी, भारत से उर्दू के एक शायर।

1922 - पंडित भीमसेन जोशी, भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक)।

1938 - बिरजू महाराज - भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि।

1943 - पद्मा सुब्रह्मण्यम - भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं।

1957 - कृष्ण पाल गुर्जर - भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं।

1974 - उर्मिला मातोंडकर, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

1977 - कनक साहा - खगोल भौतिकी तथा खगोल विज्ञान के प्रसिद्ध विद्वान ।


*4 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1960 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।

1974 - सत्येन्द्र नाथ बोस, गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।

1993 - दौलत सिंह कोठारी - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।

2001 - पंकज रॉय, क्रिकेटर। (जन्म- 1928)

2002 - भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

2020 - केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का निधन हो गया।

2021 - द्विजेंद्र नारायण झा  एक भारतीय मार्क्सवादी इतिहासकार थे।

2021 - विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।

2023 - पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्व गायिका वाणी जयराम (आधुनिक भारत की मीरा , 77) का निधन हुआ।

2024 - नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब (82) का निधन हुआ।

2025 - पुर्तगाली लेखिका और कवयित्री मारिया टेरेसा होर्टा (87) का निधन हुआ।


*4 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 संत श्री नरहरी सोनार पुण्यतिथि (मराठी कैलेण्डर अनुसार)।

🌟 श्री शिवाजी जयन्ती (मितिनुसार, 2026)।

🌟 श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस।

🌟 पं. भीमसेन जोशी जयन्ती।

🌟 स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस।

🌟 विश्व कैंसर दिवस।

🌟 चौरी चौरा दिवस {1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)}।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789