Good Daily News...


गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 05 फरवरी 2026*

                 *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 24:25 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 10:57 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* बव. - 12:13 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* सुकर्मा - 24:03 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:07

*🌄सूर्यास्त-* 18:03

*🌙चन्द्रोदय-* 21:34

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:19

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 24:25 तक पश्चात् पंचमी शुरू , अंगारकी / द्विजप्रिय / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त ( बिठूर ) में सिद्ध श्रीगणेश मन्दिर में अभिषेक , शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र कुम्भ राशि में 25:10 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी) , श्री गोदाद महाराज पुण्यतिथि-कर्जत (अहिल्यानगर) , श्री जानकी वल्लभ शास्त्री जयन्ती , श्री प्रेम सिंह तमांग जन्म दिवस व चौरी चौरा दिवस { 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी )}।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी पंचमी 25:21 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*छिन्नोऽपि      रोहति      तरुः* 

    *क्षीणोऽप्युपचीयते पुनश्चन्द्रः।* 

*इति      विमृशन्त:      सन्तः* 

    *सन्तप्यन्ते    न    लोकेषु   ।।*

*भावार्थ👉*

           _कटा हुआ भी वृक्ष पुनः उग जाता है तथा कृष्णपक्ष में क्षीण हुआ चन्द्रमा शुक्लपक्ष में बढ़ जाता है। यह विचार करते हुए सज्जन दुःख से पीड़ित होने पर अथवा विपत्तिग्रस्त होने पर दुःखी नहीं होते हैं।_


*5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1679 - जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1783 - इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।

1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।

1900 - अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।

1904 - क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।

1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी (4 फरवरी का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।

1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।

1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।

1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।

2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।

2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

2008 - पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। 

2008 - केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।

2008 - पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।

2009 - मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, )फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

2009 - प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।

2010 - भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

2019 - यूरोपीय संघ के करीब 20 देशों ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेताजुआन गुआइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।

2019 - पेरिस में रिहायशी इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत, 28 घायल।

2019 - अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में 11 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत।

2019 - अमेरिका और रूस से चल रही शांति वार्ता के केंद्र में तालिबान, अफगान सरकार बाहर हुए।

2020 - तुर्की में पूर्वी प्रांत में एक पहाड़ी सड़क पर हि‍मस्‍खलन होने से 26 राहत कर्मी मारे गए और 53 बर्फ में दब गए।

2020 - जयपुर के पुराने शहर को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रमाण पत्र जारी किया।

2020 - सर्वाधिक बाघों वाले राज्‍य का गौरव प्राप्‍त करने के बाद  मध्‍य प्रदेश सर्वाधिक घडियालों वाला राज्‍य भी बन गया।

2020 - अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ। संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी।

2021 - तमिलनाडु सरकार ने किसानों को दिए गए 12 हजार एक सौ 10 करोड़ रुपये के कर्ज को माफ किया।

2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की स्मृति में 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' का अनावरण किया और दो अनुसंधान केंद्रों का उद्घाटन किया।

2022 - अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के 50वें स्थापना समारोह की शुरुआत हुई।

2022 - मालवाहक पोत के पटना से पांडु के लिए रवाना होने के साथ असम में लॉजिस्टिक्स के एक नए युग की शुरुआत हुई।

2023 - भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 देशों के ऊर्जा अंतरण कार्यसमूह की पहली बैठक बेंगलूरू में शुरू हुई।

2023 - चिली में तेज गर्मी के कारण जंगल में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 23 हुई , नौ सौ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके।

2023 - भारत सरकार ने एक बार फिर 232 चीनी मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया।

2024 - भारत ने ब्राजील की अध्यक्षता में पहली जी20 शिक्षा कार्य समूह की बैठक में भाग लिया।

2024 - उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में स्थित लाक्षागृह और कब्रिस्तान के विवाद में 53 साल बाद हिंदू पक्ष की जीत हुई।

2025 - अमेरिका गए 104 भारतीय लौटे, US मिलिट्री का विमान अमृतसर पहुंचा।

 

*5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1639 - ज़ेबुन्निसा - मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी।

1916 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि ।

1932 - शंख घोष - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।

1968 - प्रेम सिंह तमांग - सिक्किम के मुख्यमंत्री।

1970 - होरेन सिंग बे असम राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ।

1976 - अभिषेक बच्चन - फ़िल्म अभिनेता ।

1990 - भुवनेश्वर कुमार - भारतीय तेज गेंदबाज ।


*5 फ़रवरी को हुए निधन👉*


664 ई. - ह्वेन त्सांग - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।

1927 - इनायत ख़ान - भारतीय सूफ़ी संत।

2008 - महर्षि महेश योगी - भारतीय आत्मिक योगी।

2010 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

2014 - जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।

2020 - अकादमी पुरस्कार जीतने वाले हॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक किर्क डगलस का निधन हुआ।

2022 - भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सी. जंगा रेड्डी (86) का निधन हुआ। 

2023 - पाकिस्‍तान के सैन्य तानाशाह और पूर्व राष्‍ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (79) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

2024 - डच राजनीतिज्ञ (प्रधानमंत्री (सीडीए) ड्रीस वान एग्ट (93) का अपनी 70 वर्षीय पत्नी के साथ इच्छामृत्यु द्वारा निधन हुआ। 

2024 - जापानी पेशेवर पहलवान त्सुतोमू हनाहारा (84) का निधन हुआ।

2024 - संत तुकाराम के 11वें वंशज शिरीष मोरे (30)का निधन हुआ।

 

*5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी)।

🌟 श्री गोदाद महाराज पुण्यतिथि-कर्जत (अहिल्यानगर)।

🌟 श्री जानकी वल्लभ शास्त्री जयन्ती।

🌟 श्री प्रेम सिंह तमांग जन्म दिवस।

🌟 चौरी चौरा दिवस { 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी )}।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789