ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 10 फरवरी 2026*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी - 07:30 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा 07:56 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* कौलव - 07:30 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* ध्रुव - 25:41 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 26:15
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 15:21 से 16:44
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी अष्टमी 07:30 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टमी तिथि की वृद्धि , अष्टमी तिथि के निमित्त जो कार्य कल किए थे भूलवश यदि कोई रह गए हैं तो वह आज भी किया जा सकते हैं , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान पुष्पदंत जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण नवमी , कल भी) , श्री दरबारा सिंह जयन्ती , कवि श्री कुमार विश्वास जन्मदिवस , राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस , विश्व दाल (दलहन) दिवस , ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद् (टाइफैक)’ स्थापना दिवस (39वां) व सुरक्षित इंटरनेट दिवस ( Safer Internet Day - फरवरी के दूसरे मंगलवार या फ़रवरी के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन)। ।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी नवमी 10:01 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
*10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1712 - हुइलीचे विद्रोह चिलए द्वीपसमूह में आरम्भ हुआ।
1716 - सिंहासन के लिए स्कॉटिश प्रहारकार जेम्स III एडवर्ड फ्रांस आया।
1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
1763 - पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।
1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।1947
1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1921 - काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
1921 - ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल हुए।
1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
1961 - कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।
1991 - सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न ।
1998 - पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।
2001 - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।
2009 - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।
2015 - भारत में पहला राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग दिवस मनाया गया।
2019 - 10 फरवरी 2019 को प्रथम दाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
2019 - हिन्दी अबू धाबी में कोर्ट की तीसरी अधिकारीक भाषा बनी ।
2019 - उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकडा 124 तक पहुँचा।
2020 - ब्रिटेन में तूफान सियारा के प्रभाव से भारी वर्षा, 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
2020 - इजराइली सेना के विमानों ने फलस्तीनी क्षेत्र से दागे गए दो रॉकेट के जवाब में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया।
2020 - राजस्थान के भीलवाड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई व कई लोग घायल हुए।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन -2021 का उद्घाटन किया।
2021 - ट्राइब्स इंडिया आदि महोत्सव में वन धन और ट्राइफूड दिवस का आयोजन किया गया।
2021 - अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने म्यांमार (US Sanctions on Myanmar) के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए।
2022 - भारत सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए वाहनों में छह एयरबैग और चालक सहित सीट बेल्ट के तीन प्वाइंट लगाना अनिवार्य किया।
2022 - शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने शिक्षा संबंधी प्रशासन में नवाचार और अच्छी पहल के लिए 5वां राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।
2022 - भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच गृह मंत्रालय से संबंधित चौथा संवाद आयोजित किया गया।
2023 - मोल्दोवा के प्रधानमंत्री नतालिया गैवरिलिटा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2023 - ऑथरडॉक्स चर्च में तनाव के बीच इथियोपिया ने सोशल मीडिया पर रोक लगाई।
2023 - बांग्लादेश ने भारत द्वारा वित्त पोषित जॉयदेबपुर रेल लाइन पर यातायात संचालन शुरू किया।
2023 - ISRO ने SSLV-D2 रॉकेट से तीन उपग्रहों - EOS- 07, अमेरिकी कंपनी अंतारिस की Janus-1 और चेन्नई के स्पेस स्टार्टअप स्पेसकिड्ज की AzaadiSAT- 2 को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2024 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आदि महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया।
2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17वीं लोकसभा की आखिरी बैठक को संबोधित किया।
2024 - हंगरी के राष्ट्रपति काटालिन नोवाक ने बाल यौन शोषण मामले में शामिल एक व्यक्ति को माफ़ करने के बाद इस्तीफा दे दिया।
2025 - एयरो इंडिया 2025 का शुभारंभ; रक्षा मंत्री ने बेंगलुरु में एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया।
*10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1805 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
1915 - सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।
1916 - दरबारा सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
1970 - कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के सुप्रसिद्ध कवि।
*10 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1858 - राजा बख्तावर सिंह - मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।
1975- सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1984 - सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।
1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार।
2014 - शर्ले टेम्पल ब्लैक एक अमेरिकी अभिनेत्री, गायक, नर्तकी, व्यवसायी और राजनयिक थी।
2017 - पीट कैज़र - डच फुटबॉल खिलाड़ी (अजाक्स, राष्ट्रीय टीम)।
2022 - शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की पत्नी कुलवंत कौर (67) का हृदयाघात की वजह से निधन हुआ (डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सलाखों के पीछे पहुँचाने की 17 वर्ष लड़ाई लड़ी )।
2023 - साउथ अफ़्रीकी रैप्टर (35) का एक गोलीबारी की घटना में मौत हुई।
2023 - ब्रिटिश के अंग्रेजी फिल्म निर्माता व निर्देशक ह्यूग हडसन (86) का लंदन एक अस्पताल में निधन हुआ।
2023 - स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सूरा (91) का निधन हुआ।
2024 - मशहूर चित्रकार ए. रामचंद्रन (89) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी पत्रकार बॉब एडवर्ड्स (94) का निधन हुआ।
2025 - इतालवी संगीत वादक और अध्यापिका मारिया टिप्पो (93) का निधन हुआ।
2025 - अमेरिकी अभिनेता व एनएफएल सेंटर पीटर तुइआसोपो (61) का निधन हुआ।
*10 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान पुष्पदंत जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण नवमी , कल भी)।
🌟 श्री दरबारा सिंह जयन्ती।
🌟 कवि श्री कुमार विश्वास जन्मदिवस।
🌟 राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस।
🌟 विश्व दाल (दलहन) दिवस।
🌟 ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद् (टाइफैक)’ स्थापना दिवस (39वां)।
🌟 सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day - फरवरी के दूसरे मंगलवार या फ़रवरी के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें