उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 24 फरवरी 2026 को जनपद में एक भव्य रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, उ०प्र० कौशल विकास मिशन, देवरिया ने बताया कि महोत्सव में देश-प्रदेश की 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। विभिन्न क्षेत्रों जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग एवं सेवा क्षेत्र में हजारों रिक्त पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल एवं समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। विभाग की ओर से जनपद के सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर आयोजन स्थल राजकीय आईटीआई, देवरिया पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें