रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम रामचक में संचालित प्रत्युष विहार विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर खसरा टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कक्षा एक से पाँचवीं तक के 100 से अधिक बच्चों को खसरा रोग से बचाव के लिए टीका लगाया गया। टीकाकरण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। चिकित्सकीय टीम ने बच्चों की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद टीकाकरण किया तथा अभिभावकों को खसरा से होने वाली बीमारियों, उसके लक्षणों एवं टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना ही बेहतर शिक्षा की नींव है। विद्यालय में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण के दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम अम्बिता शुक्ला एवं आशा कार्यकत्री गुंजा देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, कार्यालय प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, प्रशान्त सिंह, महक बरनवाल, संजीव मणि त्रिपाठी, दिलीप शेरा, दिव्या मिश्रा, काजल गोंड़, काजल पाण्डेय, सुधांशू सिंह, बंक बहादुर कुशवाहा, प्रतीक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें