Good Daily News...


मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

      


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 09 दिसम्बर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 14:31 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 26:23 तक

*🌠पश्चात्-* मघा

*💫करण-* तैतिल - 14:31 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* एन्द्र - 14:32 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:01

*🌄सूर्यास्त-* 17:24

*🌙चन्द्रोदय-* 22:10

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 26:23 तक

*🌛पश्चात्-* सिंह

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:52 से 12:33

*🤖राहुकाल-* 14:48 से 16:06

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष बदी पंचमी 14:31 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग  कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 26:23 तक , कुमारयोग , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:23 से , बुध अनुराधा नक्षत्र में 26:30 पर , शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में 17:29 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी ,श्री ई. के. नायनार (एरम्पाला कृष्णन नायनार) जयन्ती , श्रीमती सोनिया गांधी जन्म दिवस , श्री राव तुलाराम जयन्ती , श्री सचिन्द्र लाल सिंह स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस व नरसंहार की रोकथाम और पीड़ितों के स्मरणोत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष बदी षष्ठी 13:48 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:45 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:47 से 25:53 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:45 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*उद्योगे नास्ति दारिद्रयं*

      *जपतो नास्ति पातकम्।*

*मौनेन  कलहो नास्ति*

      *जागृतस्य  च नो भयम् ॥*

*भावार्थ👉*

        _उद्यम से दरिद्रता तथा जप से पाप दूर होता है । मौन रहने से कलह और जागते रहने से भय नहीं होता।_


*9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1625 - हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।

1712 - गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।

1714 - तुर्क-विनीशियन युद्ध (1714-1718): तुर्क साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य पर युद्ध की घोषणा की।

1738 - यहूदियों को ब्रेसलौ सिलेसिया से निष्कासित किया गया।

1747 - ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।

1758 - भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।

1762 - ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।

1873 - हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने 'म्योर कॉलेज' की आधारशिला रखी।

1898 - बेलूर मठ की स्थापना हुई।

1910 - फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।

1917 - जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।

1924 - हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।

1931 - जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

1941 - चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1946 - संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।

1992 - प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।

1998 - रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।

1998 -  आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान सौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।

2000 - दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।

2001 - यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2001 - तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।

2002 - जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।

2003 - रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।

2006 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया।

2007 - पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।

2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।

2011- आग की लपटों और ज़हरीले धुएं से घिरे कोलकाता के एएमआरआई (आमरी) अस्पताल में 'रम्या राजन' और 'पी.के. विनीथा' ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की। अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने आठ मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज़ को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई।

2012 - मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।

2013 - इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।

2018 – अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने राज्‍य में नए जिले शी योमी का उद्घाटन किया। 

2019 - विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस को सभी बड़े खेल आयोजनों में हिस्सा लेने से चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

2019 - न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड पर अचानक ज्वालामुखी फट गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य जख्मी हो गए ।

2020 - फ्रांस ने इस्लामिक कट्टरवाद का मुकाबला करने के लिए नया बिल पेश किया।

2020 - जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ सद्भावना दौरे पर भारत आए।

2021 -  DRDO ने स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम Pinaka-ER के एक्सटेंडेड वर्जन का राजस्थान के पोखरन में सफल परीक्षण किया।

2022 - राज्यसभा में भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया।

2022 - ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्यमों में त्वरित ऊर्जा दक्षता पर राष्ट्रीय  सम्मेलन’ का आयोजन किया।

2023 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन्फिनिटी फोरम 2.0 को संबोधित किया‌।

2024 - PM मोदी ने राजस्थान में वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2024 का उद्घाटन किया जिसमें 32 से अधिक देशों के राजनयिक शामिल हुए।

2024 - PM मोदी ने पानीपत में बीमा सखी योजना लॉन्च की।

2024 - मुंबई के कुर्ला में BEST की बस ने कई लोगों को कुचल दिया। जिससे 7 लोगों की मौत व 49 घायल हुए।


*9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1484 - संत सूरदास - महान् कवि ( कन्फर्म नहीं)।

1742 – स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।

1825 - राव तुला राम - सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले से थे।

1870 - डाॅ. आई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल में जन्म हुआ।

1889 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।

1902 - राब बटलर - पूर्व चांसलर ऑफ द एक्सचेकर।

1913 - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।

1918 - कुशवाहा कान्त - भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।

1918 - ई. के. नायनार - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1929 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।

1929 - देवीदास ठाकुर - असम के पूर्व राज्यपाल।

1945 - शत्रुघ्न सिन्हा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।

1946 - सोनिया गाँधी - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञा एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।

1961 - आदित्य चौधरी 'भारतकोश' और 'ब्रजडिस्कवरी' के संस्थापक एवं प्रधान सम्पादक।

1981 - दीया मिर्ज़ा - भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री।


*9 दिसंबर को हुए निधन👉*


1761 - ताराबाई - शिवाजी की पुत्री।

1942 - गोविन्द सिंह राठौड़ भारतीय सैनिक थे जिन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध में विक्टोरिया क्रास प्रदान किया गया था।

1971 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।

1942 - डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे।

1983 - शाह नवाज़ ख़ान - 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' के अधिकारी थे।

1997 - के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।

2000 - सचिन्द्र लाल सिंह - त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।

2007 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

2009 - उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ, भारतीय तबला वादक।

2019 - दिल्ली से लापता पत्रकार अनुज गुप्ता का शव संदिग्ध हालातों में हरिद्वार से बरामद , मौत।

2019 - बिल गेट्स, टॉम क्रूज और जॉर्ज बुश को आइस बकेट चैलेंज के लिए प्रभावित करने वाले पीट फ्रेट्स का निधन।

2020 - मंगलेश डबराल - हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार।


2020 - फुटबॉल विश्व कप 1982 में इटली को चैंपियन बनाने वाले कप्तान पाओलो रोसी (64) का निधन हुआ।

2021 - न्यूजीलैंड क्रिकेट अंपायर ब्रायन एल्ड्रिज (81) का निधन हुआ।

2021 - अमेरिकी मोटरस्पोर्ट्स रेसिंग ड्राइवर Al Unser (82) का निधन हुआ।

2022 - ब्रिटिश अभिनेत्री रुथ मैडोक (79) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी फ्रैंक जॉन वाइचेक (52) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी कवि , लेखक, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और शिक्षक (योलांडे) "निक्की" जियोवानी (81) का कैंसर से निधन हुआ।


*9 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री ई. के. नायनार (एरम्पाला कृष्णन नायनार) जयन्ती।

🔅 श्रीमती सोनिया गांधी जन्म दिवस।

🔅 श्री राव तुलाराम जयन्ती।

🔅 श्री सचिन्द्र लाल सिंह स्मृति दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस।

🔅 नरसंहार की रोकथाम और पीड़ितों के स्मरणोत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमिलनाडु में अभिनेता विजय ने Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पार्टी दो साल में पहले ही चुनाव में बहुत के करीब

   तमिलनाडुमें अभिनेता विजय ने Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पार्टी की स्थापना 2 फरवरी 2024 को की। पहला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। सीधे 2026 व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789