Good Daily News...


सोमवार, 8 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 



     *आज दिनांक 👉*

     * 08 दिसम्बर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 16:05 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 26:53 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा 

*💫करण-* बालव - 16:05 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* ब्रह्म - 17:00 तक

*✨पश्चात्-* एन्द्र 

*🌅सूर्योदय-* 07:01

*🌄सूर्यास्त-* 17:24

*🌙चन्द्रोदय-* 21:03

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:33

*🤖राहुकाल-* 08:19 से 09:36

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉पौष बदी चतुर्थी 16:05 तक पश्चात् पंचमी शुरू , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:53 से , सर्वार्थसिद्धियोग  कार्यसिद्धियोग 26:53 तक , रविपुष्ययोग 04:12 से सूर्योदय तक ,   श्री बालकृष्ण शर्मा नवीन जन्म दिवस , श्री बालाजी बाजीराव जयन्ती , श्री प्रकाश सिंह बादल जन्म दिवस , अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जयन्ती , भारत के प्रथम 'चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ बिपिन रावत स्मृति दिवस , दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 41वां स्‍थापना दिवस , अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08 से 14 दिसम्बर) व राष्ट्रीय मतिमंद पुनर्वसन सप्ताह (08 से 14 दिसम्बर)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष बदी पंचमी 14:31 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग  कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 26:23 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:23 से।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*निषेवते   प्रशस्तानी*

     *निन्दितानी   न  सेवते  ।*

*अनास्तिकः श्रद्धान*

     *एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*

*भावार्थ👉*

       _सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_


*8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1863 - चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।

1881 - यूरोपीय देश आॅस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

1914 - फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।

1923 - जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये। 

1931 - दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।

1934 - इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साप्ताहिक एयर मेल सेवा शुरू हुई।

1941 - अमेरिका अौर ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1943 - वेरा का युद्ध मित्र देशों की जीत में समाप्त हुआ।

1956 - आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।

1967 - पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।

1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।

1998 - पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

1998 - ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।

2000 - ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न ।

2000 -  फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार 'गोलनेटमाइन' खोजा।

2000 - युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।

2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

2002 - पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।

2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।

2003 - वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए।

2003 - उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुई।

2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2005 - रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।

2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

2009 - इराक के बगदाद में बम विस्फोट से 127 लोग मारे गए और 448 घायल हुए।

2019 - इस्राइल ने हमास के नियंत्रण वाली गज़ा पट्टी पर हवाई हमले किये।

2019 - दिल्ली के एक कारखाने में सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गयी।

2019 - फिनलैंड की परिवहन मंत्री और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सना मरीन 34 की उम्र में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुनी गईं।

2019 - दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी तुंजी मिस यूनिवर्स बनीं।

2020 - भारतीय सेना और DRDO ने संयुक्त रूप से पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में एक बार फिर देश में निर्मित उन्नत युद्धक टैंक अर्जुन मार्क-1ए का सफल परीक्षण किया।

2020 - भारतीय मूल के अनिल सोनी WHO फाउंडेशन के पहले CEO बने ,1 जनवरी 2021 को इस संगठन के पहले CEO का पदभार संभालेंगे।

2021 - तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सीडीएस जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 में से 13 लोगों की मौत हुई व ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह की जान बची।

2021 - ओडिसा के चांदीपुर में हवा में मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2021 - भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया।

2022 - तीन दिवसीय वियतनाम अंतर्राष्ट्रीय रक्षा एक्सपो 2022 हनोई में शुरू हुआ, जिसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

2022 - वन्‍य जीव संरक्षण संशोधन विधेयक-2022 संसद से पारित हुआ।

2022 - गुजरात चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत , हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्‍पष्‍ट बहुमत व AAP राष्ट्रीय पार्टी बनी।

2023 - कावी लियोनार्ड ने यूटा जैज़ पर जीत में सीज़न के सर्वोच्च 41 अंक बनाए।

2023 - इराक के एक विश्वविद्यालय में आग लगने से 14 लोगों की मौत व 18 घायल हुए।

2023 - लालदुहोमा ने मिजोरम के CM पद की शपथ ली।

2023 - चीन में विकसित मीथेन-संचालित रॉकेट से तीन उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।

2023 - पुणे के मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 6 महिलाओं समेत 7 जिंदा जले व कई घायल हुए।

2024 - राजस्थान के पाली जिले में पिकनिक पर जा रही स्कूल बस पलटने से 3 छात्रों की मौत व करीब 25 छात्र घायल हुए।


*8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1721 - बालाजी बाजीराव - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।

1875 - तेज बहादुर सप्रू - महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़ में जन्म हुआ।

1877 - नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान।

1897 - बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।

1900 - उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।

1901 - अमरनाथ विद्यालंकार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।

1927 - प्रकाश सिंह बादल - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।

1935 - धर्मेन्द्र - भारतीय अभिनेता।

1946 - शर्मिला टैगोर - भारतीय अभिनेत्री।

1956 - अमी घिया शाह गुजरात, भारत से एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।


*8 दिसंबर को हुए निधन👉*


1947- भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी ।

2002 - श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

2005 - रानी विजया देवी - भारतीय राजकुमारी थीं। 

2015 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

2019 - भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद् के चेयरमैन बी.बी. कुमार का निधन हुआ।

2021 - तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हुआ।

2022 - एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी (80) का निधन हुआ।

2023 - बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता जूनियर महमूद (67) का निधन हुआ।

2023 - गयानी क्रिकेट खिलाड़ी क्लाइड बट्स (66) का निधन हुआ।

2023 - गयानी क्रिकेट खिलाड़ी जो सोलोमन (93) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेता रयान ओनील (82) का निधन हुआ।

2024 -  ब्रिटिश न्यायविद व हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य एंथनी लॉयड (95) का निधन हुआ।

2024 - ब्रिटिश ओपेरा गायिका एलिजाबेथ बैनब्रिज (94) का निधन हुआ।

2024 -  डच अर्थशास्त्री और डी66 पार्टी के राजनेता इरविन नाइपेल्स (91) का निधन हुआ।


*8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री बालकृष्ण शर्मा नवीन जन्म दिवस।

🌟 श्री बालाजी बाजीराव जयन्ती।

🌟 श्री प्रकाश सिंह बादल जन्म दिवस।

🌟 अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जयन्ती।

🌟 भारत के प्रथम 'चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ बिपिन रावत स्मृति दिवस।

🌟 दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 41वां स्‍थापना दिवस।

🌟 अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08 से 14 दिसम्बर)।

🌟 राष्ट्रीय मतिमंद पुनर्वसन सप्ताह (08 से 14 दिसम्बर)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमिलनाडु में अभिनेता विजय ने Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पार्टी दो साल में पहले ही चुनाव में बहुत के करीब

   तमिलनाडुमें अभिनेता विजय ने Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पार्टी की स्थापना 2 फरवरी 2024 को की। पहला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। सीधे 2026 व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789