Good Daily News...


बुधवार, 10 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏


     *आज दिनांक 👉*

     * 10 दिसम्बर 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 208



*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 13:48 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 26:45 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी

*💫करण-* वणिज - 13:48 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* वैधृति - 12:45 तक

*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ 

*🌅सूर्योदय-* 07:02

*🌄सूर्यास्त-* 17:24

*🌙चन्द्रोदय-* 23:11

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:13 से 13:31

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष बदी षष्ठी 13:48 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:45 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:47 से 25:53 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:45 तक , राजयोग 26:45 से सूर्योदय तक , कुमारयोग , वैधृति पुण्यम् , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री मोरया गोसावी पुण्यतिथि - चिंचवड (पुणे) , चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य जयन्ती , शहीद वीर श्रीनारायण सिंह बलिदान दिवस (कन्फर्म नहीं) , चौधरी दिग्म्बर सिंह स्मृति दिवस , अभिनेता श्री अशोक कुमार स्मृति दिवस , विश्व मानवाधिकार दिवस (यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे) , इंतिफादा दिवस (फिलीस्तीनियों का आन्दोलन दिवस , कन्फर्म कर लें) , अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस व हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह , कन्फर्म नहीं)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉पौष बदी सप्तमी 13:59 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*इह  लोके  हि  धनिनां*

     *परोऽपि स्वजनायते ।*

*स्वजनोऽपि दरिद्राणां*

     *सर्वदा   दुर्जनायते  ॥*

*भावार्थ👉*

       _इस संसार में धनिकों के लिए पराया व्यक्ति भी अपना हो जाता है और निर्धनों के मामले में तो अपने लोग भी दुर्जन हो जाते हैं।_


*10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1582 - फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।

1817 - मिसिसिपी को अमेरिका के 20 वें राज्य के रूप में स्वीकार किया।

1884 - हकलबेरी फिन के मार्क ट्वेन एडवेंचर्स पहली बार लंदन में प्रकाशित हुआ।

1887 - आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1898 - पेरिस संघि के बाद स्पेन-अमेरिकी युद्ध समाप्त हुआ। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1901 -  पहला नोबेल पुरस्कार समारोह, अल्फ्रेड नोबेल की मौत की पांचवीं वर्षगांठ पर स्टॉकहोम में आयोजित किया गया।

1902 - तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।

1903 - पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1929 - बेल्जियम के निकट नामुर में एक ट्रेन दुर्घटना में 17 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।

1940 - हिटलर ने बर्लिन में मुनीतिओन्स कार्यकर्ताओं के लिए एक भाषण दिया।

1941 - जापान ने गुआम की लड़ाई पर जीत हासिल की।

1945 - एल्काइड डी गैसपीरी इटली के प्रधानमंत्री बने।

1947 - सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।

1950 - मानव अधिकार दिवस घोषित किया। 

1953 - अल्बर्ट स्चित्ज़र को 1952 नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1960 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की।

1961 - सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।

1963 - अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1994 - यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

1998 - अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।

2000 - नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।

2002 - अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।

2003 - कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।

2004 - ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

2005 - कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।

2006 - चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।

2007 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।

2013 - मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना ।

2019 - लाेकसभा में 126वां संविधान संशोधन विधेयक पारित; अनु. जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण अगले दस वर्ष और बढ़ा।

2020 - को भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन (India Water Impact Summit) शुरू हुआ।

2020 - गूगल ने विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, प्रोफेसर और लेखक सर विलियम आर्थर लुईस को विशेष डूडल बनाकर सम्मानित किया।

2020 - इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज (Zena Wooldridge) को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया।

2020 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी।

2021 - बिहार में भागलपुर के नवगछिया बाजार में एक के बाद एक 21गैस सिलेंडर फटे।

2021 - भारत ने ग्लोबल मिथेन इनिशिएटिव स्टीयरिंग लीडरशिप बैठक की अध्यक्षता की।

2022 - केरल के CM पिनाराई विजयन ने CIAL में देश का पहला चार्टर गेटवे बिजनेस जेट टर्मिनल समर्पित किया।

2022 - कोरिया गणराज्य के दूतावास व भारत-रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्रेंडशिप सोसाइटी ने इंडो-कोरियाई फ्रेंडशिप पार्क में भारत-कोरिया फ्रेंडशिप डे की सह-मेजबानी की।

2022 - भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा इतिहास रचते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष बनी।

2023 - जेवियर माइली ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2023 - गाजा में इजरायली हमले में 24 घंटों के दौरान 133 फिलिस्तीनियों की मौत हुई।

2023 - ब्राजील के एक कार्य शिविर में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई।

2023 - प्रधानमंत्री ने भारत और कोरिया गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया।

2024 - यूपी के हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर से सात की मौत व कई घायल हुए।

 

*10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1870 - यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार।

1878 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी - भारत के अंतिम गवर्नर जनरल ,वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक।

1878 - मोहम्मद अली - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद।

1888 - प्रफुल्लचंद चाकी - स्वतन्त्रता सेनानी।

1902 - एस. निजलिंगप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

1908 - हंसमुख धीरजलाल सांकलिया - पद्म भूषण से सम्मानित पुरातत्त्वविद।

1945 - रंजना कुमार - नाबार्ड की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्षा।


*10 दिसंबर को हुए निधन👉*


1679 - यशवंतसिंह - औरंगज़ेब के दरबार का एक प्रभावशाली सामंत था।

1896 - स्वेडन के रसायनशास्त्री व नोबेल प्राइज के संस्थापक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ।

1963 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।

1995 - चौधरी दिगम्बर सिंह - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।

2001 - अशोक कुमार - भारतीय अभिनेता।

2009 - दिलीप चित्रे, मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक।

2017 - लालजी सिंह - भारत के नामी नू - जीवविज्ञानी थे।

2018 - मुशीरुल हसन आधुनिक भारत के इतिहासकार थे।

2018 - सीएन बालाकृष्णन - केरल सरकार के मंत्री रहे।

2020 - दिग्गज नर्तक अस्ताद देबू का 73 साल की उम्र में निधन हुआ।

2022 - सुलोचना चव्हाण - एक मराठी गायिका थीं।

2022 - दिग्गज अमेरिकी खेल पत्रकार ग्रांट वॉल (49) का फीफा विश्व कप के दौरान कतर में निधन हुआ।

2022 - मराठी इंडस्ट्री मशहूर लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण (92) का निधन हुआ।

2023 -  इज़राइल के नाटककार, लेखक, पटकथा लेखक और निर्देशक एडना माज़िया (74) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता माइकल ब्लैकमोर (95) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी लेखक डेविड ड्रेक (78) का निधन हुआ।

2024 - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और भारत के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा (एस.एम. कृष्णा , 92) का बेंगलुरु में निधन हुआ।


*10 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री मोरया गोसावी पुण्यतिथि - चिंचवड (पुणे)।

🌟 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य जयन्ती।

🌟 शहीद वीर श्रीनारायण सिंह बलिदान दिवस (कन्फर्म नहीं)।

🌟 चौधरी दिग्म्बर सिंह स्मृति दिवस।

🌟 अभिनेता श्री अशोक कुमार स्मृति दिवस।

🌟 विश्व मानवाधिकार दिवस (यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे)।

🌟 इंतिफादा दिवस (फिलीस्तीनियों का आन्दोलन दिवस , कन्फर्म कर लें)।

🌟 अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस।

🌟 हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह , कन्फर्म नहीं)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

  *दोपहर में बारिश के साथ गिरी बिजली, मौके पर ही गई जान* गोरखपुर। ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के साथ आई तेज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789