देवरिया। खुखून्दू थाना के सुरहा गांव में छड़ काटते समय रविवार को 30 वर्षीय युवक का बिजली का करंट लगने से मौत हो गई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।मृतक की पहचान रुदल पुत्र राजा सराहा गांव निवासी के रूप में हुई है 30 वर्षीय रुदल अपने घर कार्य के लिए छड काट रहा था जो बिजली के करंट के संपर्क में आने से करंट लगने से रुदल जमीन पर गिर पड़ा ।घटना होते ही घर के सभी सदस्य आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे, लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रुदल को बिजली के तार से अलग किया और तत्काल इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए।वहां डाक्टरोंने उसे मृत धोषित कर दिया।
रुदल अपने पीछे पत्नी सीता 29 वर्ष और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना खुखून्दू पुलिस को दे दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें