Good Daily News...


शनिवार, 13 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 13 दिसम्बर 2025*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 16:40 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - पूर्णरात्रि 

*💫करण-* गर - 16:40 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* आयुष्मान - 11:15 तक

*✨पश्चात्-* सौभाग्य 

*🌅सूर्योदय-* 07:04

*🌄सूर्यास्त-* 17:25

*🌙चन्द्रोदय-* 25:56

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात  

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:54 से 12:35

*🤖राहुकाल-* 09:39 से 10:57

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉  पौष बदी नवमी 16:40 तक पश्चात् दशमी शुरू , यमघण्टयोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 29:45 से , पारशी अमर्याद मासारंभ , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण नवमी) , पूर्व न्यायाधीश श्री कमल नारायण सिंह जयन्ती व श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।_*

*_🔅कल रविवार को 👉पौष बदी दशमी 18:51 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पौष दशमी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*निश्चित्य  यः   प्रक्रमते*

          *नान्तर्वसति  कर्मणः ।*

*अवन्ध्यकालो वश्यात्मा*

          *स वै पण्डित उच्यते ॥*

*भावार्थ👉*

      _जो व्यक्ति किसी भी कार्य-व्यवहार को निश्चयपूर्वक आरंभ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को बरबाद नहीं करता तथा अपने मन को नियंत्रण में रखता है, वही ज्ञानी है ।_


*13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1232 - गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1734 – रूस और ब्रिटेन ने व्यापार संधि की।

1754 - उस्मान तृतीय ने (1754-1757) महमूद प्रथम को तुर्क साम्राज्य राजा बनाया।

1759 - अमेरिका (फिलाडेल्फिया) में पहला संगीत स्टोर खुला।

1774 – अमेरिकी क्रांति की पहली घटना हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1779 - एलेक्जेंडर, विकोमेट डे बेउहर्नैस ने जोसेफिन टेसर से शादी की।

1795 - वोल्ड न्यूटन उल्कामी: इंग्लैंड के यॉर्कशायर में एक गांव, वोल्ड न्यूटन पर एक उल्कापात हुआ।

1843 - बसुतोलांड एक ब्रिटिश संरक्षक बनाये गए।

1870 – अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के से सैन्य हमले आरंभ हुए।

1884 – पर्सी एवरिट ने सिक्का डालकर वजन बताने वाली मशीन का पेटेंट कराया।

1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।

1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।

1920 - नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।

1921 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन 'प्रिंस ऑफ वेल्स' ने किया था।

1937 - चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।

1949 – इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।

1955 - भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।

1959 - आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।

1961 - मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।

1974 – माल्टा गणतंत्र बना।

1981 - पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा व आपात काल की घोषणा हुई।

1989 - गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।

1991 – उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1996 - कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।

1998 - महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से "भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2000 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे ‘कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' पाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2001 – दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र 'भारतीय संसद' पर आतंकियों ने सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हमला किया । इस हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग मारे गये।

2001 - इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।

2002 - यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।

2002 - यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।

2003 - भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।

2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।

2004 - भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।

2006 - 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।

2007 - श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।

2008- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।

2012- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

2014 - दो अमेरिकी सैनिक काबुल में नाटो के काफिले के तालिबान बम विस्फोट में मारे गए।

2019 - इस्लामाबाद हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश लुबना सलीम परवेज को एक समारोह में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।

2020 - बंगलादेश सरकार ने सीरम इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2021 - ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया ने 72 अरब डॉलर के रक्षा समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।

2021 - भारत ने ओडिशा में व्‍हीलर द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल अस्सिटिड टोरपेडो का प्रक्षेपण किया।

2021 - भारत-ब्रिटेन अंतरिक्ष परामर्श आयोजित किया गया।

2021 - अमरीका के केन्‍टुकी शहर में आये तूफान में 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

2022 - नेपाल में बस पलटने से लगभग 13 लोगों की मौत हुई व 20 घायल हुए।

2022 - मुंबई में जी20 विकास कार्य समूह की बैठक के पहले दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

2023 - डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 19 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली व श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2023 - रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने हिमालय पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग की एक टीम को झंडी दिखाई।

2024 - भारत में निर्मित 'जोरावर' नामक स्वदेशी लाइट टैंक का लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्र में सफल परीक्षण हुआ।


*13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*


1903 - इलाचन्द्र जोशी - हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।

1925 - लक्ष्मीचंद जैन - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

1926 - भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का जन्म हुआ।

1928 - दत्तला वेंकट सूर्यनारायण राजू ( डीवीएस राजू ) एक भारतीय फिल्म निर्माता थे (रघुपति वेंकैया , भीष्म और पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित)।

1930 - शरद कुमार दीक्षित एक भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।

1936 - शाह करीम अल - हुस्सैनी , आगा खां चतुर्थ, शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के ४९वें इमाम।

1954 - हर्ष वर्धन - पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री।

1955 – पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का जन्म हुआ।


*13 दिसंबर को हुए निधन*


1048 - अलबेरूनी - एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।

1969 - सर बेनेगल रामा राव - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।

1986 – समानांतर सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।

2020 - संस्कृत के प्रख्यात विद्वान विद्यावाचस्पति बी गोविंदाचार्य का निधन हुआ।

2021 - अमेरिकी सोल और आर एंड बी संगीतकार जो साइमन (85) का निधन हुआ।

2022 - वेल्श संगीतकार किम मेडेन सिमंड्स (75)  का निधन हुआ।

2023 - डच फ़ील्ड हॉकी प्लेयर पॉल लिटजेंस (76) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी अभिनेत्री डायने डेलानो (67) का कैंसर से निधन हो गया।


*13 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण नवमी)।

🌟 पूर्व न्यायाधीश श्री कमल नारायण सिंह जयन्ती।

🌟 श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गौ-रक्षा जनजागरण यात्रा में रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचकर शंकराचार्य ने किया पूजन अर्चना

  * शंकराचार्य ने भगवान शिव का जलाभिषेक *  * भक्तों ने किया जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत देवरिया । रुद्रपुर  “गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्म ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789