Good Daily News...


रविवार, 16 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री के शहर में ब्रांड के रैपर में नकली नमक और चायपत्ती की बिक्री धड़ल्ले से

 



* गोरखपुर में सफेद जहर के सौदागरों पर ऐक्शन, कई क्विंटल माल जब्त


​​गोरखपुर! सीएम के शहर में आजकल नकली खाद्य समाग्री की पैकिंग और बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, इन दिनों नकली खाद्य सामग्री बनाने और बेचने का गोरखधंधा जोरों पर है। ऐसे में शुक्रवार को खाद्य विभाग और पुलिस टीम द्वारा नकली टाटा नमक बनाए जाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए सैकड़ों टन माल बरामद कर जब्त कर लिया है। और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इन दिनों मार्केट में नकली खाद्य सामग्री की भरमार है। फूड विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच पिछले दिनों साहबगंज में नकली तेल की फैक्ट्री तो कभी नकली साबुन बनाने का गोरख धंधा पकड़ा गया था। त्यौहारी सीजन आते ही नकली मिठाई, मावा तैयार करने की बाढ़ आ जाती है। हालांकि फूड विभाग लगातार एक्शन लेता रहता है, बावजूद समाज और देश के दुश्मनों पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं पड़ता।

बीते दिनों साहबगंज में सरसों का तेल बनाने की फैक्ट्री के पकड़े जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शुक्रवार को टाटा कंपनी के लीगल एडवाइजर की शिकायत पर एसएसपी के निर्देशानुसार राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में टाटा नमक बनाए जाने की फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां 3.43 क्विंटल नकली टाटा नमक बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा इसे जब्त करने के साथ ही फैक्ट्री मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार छापेमारी से पहले ही वहां मौजूद कर्मचारी फरार हो चुके थे। टाटा नमक के अलावा नकली फेवीक्विक और टाटा की नकली चाय भी बरामद की गई है। इन्हें टाटा के रैपर में पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। इस बारे में टाटा कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार गुप्ता का कहना है कि हमें पिछले कई दिनों से नकली माल बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

  *अनुपस्थित 30 सीएचओ के जिलाधिकारी ने वेतन रोका*  *स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जन जागरूकता जरूरी*  *स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारी एव...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789