Good Daily News...


सोमवार, 17 नवंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


 

         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



     *आज दिनांक 👉*

     * 17 नवम्बर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - पूर्णरात्रि 

*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 29:01 तक

*🌠पश्चात्-* स्वाति 

*💫करण-* गर - 18:00 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* प्रीति - 07:21 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 06:44

*🌄सूर्यास्त-* 17:26

*🌙चन्द्रोदय-* 28:55

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 15:35 तक

*🌛पश्चात्-* तुला

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:44 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 08:05 से 09:25 

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी त्रयोदशी पूर्णरात्रि , त्रयोदशी तिथि वृद्धि , सोम प्रदोष व्रत , द्विपुष्कर योग / राजयोग 02:11 से 04:48 तक , श्री दासगणु महाराज पुण्यतिथि (पंढरपूर , मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी) , श्री ज्ञानेश्वर महाराज समाधि उत्सव (आळंदी , मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी) , श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस , श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस , राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस , श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस , राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है) व अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा 'अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस'।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी त्रयोदशी 07:13 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , त्रयोदशी तिथि वृद्धि , मासिक शिवरात्रि व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*जीर्णमन्नं प्रशंसन्ति*

    *भार्यां च गतयौवनाम्।*

*शूरं विजितसङ्ग्रामं*

    *गतपारं  तपस्विनम् ।।* 

      ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३५-६९

*भावार्थ👉*

         _सज्जन पच जाने पर अन्न की, (निष्कलंक) यौवन बीत जाने पर स्त्री की, संग्राम जीत लेने पर शूर की और संसारसागर को पार कर लेने पर तपस्वी की प्रशंसा करते हैं।_


*17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1278 - इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।

1525 - मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।

1558 – महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।

1774 - फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया - सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई)

1810 - एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की।

1811 - चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।

1831 - इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।

1854 - मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना की गयी।

1858 - डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना की गयी।

1869 - मिस्र में, सुएज नहर, लाल सागर के साथ भूमध्य सागर को जोड़ना , एक विस्तृत समारोह में उद्घाटन किया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।  ( जिसको यातायात के लिए खोल दिया गया। )।

1869 - इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।

1878 - इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास किया।

1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।

1932 - तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।

1933 - अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।

1939 – नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।

1943 – मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्सआरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी।

1950 – 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।

1966 - भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।

1970 - सोवियत अंतरिक्ष यान 'लुनाखोद-1' चन्द्रतल पर उतरा।

1970 - रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला ।

1982 – इराक़ में सद्दाम हुसैन के अत्याचारी शासन से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति की उच्च परिषद नामक संगठन का गठन हुआ।

1986 – फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई।

1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।

1993 – नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया।

1995 - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।

1997 – दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।

2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।

2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। 

2005 - इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की। 

2005 - वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।

2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।

2007 - जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये।

2008 - जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। 

2008 - मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा। 

2008 - भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया।

2008 - चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।

2009 - टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

2012 - मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।

2013 - रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

2019 - श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव में गोटाबाया राजपक्ष विजयी।

2019 - उत्तर कोरिया के एतराज के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित किया।

2020 - डॉ. हर्षवर्धन ने सीएसआईआर - सीआईएमएफआर की प्लेटिनम जुबली स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया।

2020 - ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन जापान पहुंचे।

2021 - राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हरियाणा में भिवानी जिले के आदर्श गांव सुई का दौरा किया।

2022 - महाराष्ट्र के बंसी गांव में 18 साल से छोटे बच्चों के लिए मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया।

2022 - शरत कमल ITTF एथलीट आयोग के पहले भारतीय सदस्य बने।

2023 - ज़िम्बाब्वे ने हैजा के प्रकोप के कारण अपनी राजधानी हरारे में आपातकाल की घोषणा की।

2023 - पृथ्वी का सबसे गर्म दिन , यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार पहली बार वैश्विक औसत सतह का तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2°C (2.06°C) अधिक हुआ।

2024 - नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर - प्रदान किया।


*17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1900 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।

1960 - अलका साराओगी - कलिकथा भाया बाइपास, शेष कादंबरी की  लेखिका (कन्फर्म नहीं )।


*17 नवंबर को हुए निधन👉*


1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।

1962 - राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय सैनिक थे(महावीर चक्र सम्मानित)।

2007 - आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।

2008 - डार्विन डेंगदोह पुघ - उत्तर-पूर्वी भारत में मेघालय राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री।


2012 – कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ।

2015 - अशोक सिंघल - हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद के २० वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 

2016 - श्रीनिवास कुमार सिन्हा - भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

2018 - ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम - एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।

2020 - हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर मोहनजी प्रसाद का निधन।

2022 - पंजाब और हरियाणा की प्रसिद्ध अभिनेत्री दलजीत कौर (69) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय कला समीक्षक , कला इतिहासकार और अहमदाबाद के साराभाई फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बृजिंदर नाथ गोस्वामी (90) का निधन हुआ।

2023 - नैशविले के संगीतकार और गीतकार अबे स्टोकलासा (38) का निधन हुआ।

2023 - आयरिश संगीत रचयिता सोइर्स बॉडली (90) का निधन हुआ।


*17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री दासगणु महाराज पुण्यतिथि (पंढरपूर , मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी)।

🌟 श्री ज्ञानेश्वर महाराज समाधि उत्सव (आळंदी , मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी)।

🌟 श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस।

🌟 श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस।

🌟 राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस।

🌟 श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस।

🌟 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है)।

🌟 अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा 'अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस'।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

  *अनुपस्थित 30 सीएचओ के जिलाधिकारी ने वेतन रोका*  *स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जन जागरूकता जरूरी*  *स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारी एव...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789