Good Daily News...


मंगलवार, 11 नवंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


   



     *आज दिनांक 👉*

     * 11 नवम्बर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 23:10 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 18:18 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा 

*💫करण-* विष्टि - 11:34 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* शुभ - 09:44 तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल 

*🌅सूर्योदय-* 06:40

*🌄सूर्यास्त-* 17:29

*🌙चन्द्रोदय-* 23:19

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 14:47 से 16:08

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को👉 मार्गशीर्ष बदी सप्तमी 23:10 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सूर्य सप्तमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 18:18 से सूर्योदय तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 18:18 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:18 तक , राजयोग , विघ्नकारक भद्रा 11:39 तक , बुध पश्चिम में अस्त 24:59 पर , गुरु वक्री 22:10 "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद जयन्ती) , महिला योद्धा 'ओनाके ओबव्वा जयंती' , आचार्य कृपलानी जयंती , श्री सुंदरलाल पटवा जयंती , श्री राम सिंह पठानिया वीरगति दिवस , प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण दिवस व राष्ट्रीय फाइरेलिया (Fairelia) दिवस (भारत)।_*

*_🔅कल बुधवार को👉 मार्गशीर्ष बदी अष्टमी 23:00 तक पश्चात् नवमी शुरू , कालाष्टमी , श्री काल भैरवाष्टमी , प्रथमाष्टमी (उड़ीसा )।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यथाशक्ति चिकीर्षन्ति* 

      *यथाशक्ति  च  कुर्वते ।* 

 *न     किञ्चिदवमन्यन्ते* 

      *नराः पण्डितबुद्धयः ॥* 

*अर्थात् 👉* 

             _विवेकशील और बुद्धिमान व्यक्ति सदैव ये चेष्ठा करते हैं की वे यथाशक्ति कार्य करें और वे वैसा करते भी हैं तथा किसी वस्तु को तुच्छ समझकर उसकी उपेक्षा नहीं करते, वे ही सच्चे ज्ञानी हैं ।_


*11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1208 - ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।

1675 - गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।

1724 - लंदन में यूसुफ ब्लेक (उर्फ ब्ल्यूज़िन), हाईवेमेन को फांसी पर चढ़ाया गया।

1725 - लंदन में जॉर्ज फ्राइडीरिक हैंडल के ओपेरा "टेमरलेनो" का प्रीमियर हुआ।

1745 - चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1750 - एफ.एच.सी. सोसायटी, जिसे फ्लैट हैट क्लब के नाम से भी जाना जाता है, वर्जीनिया के विलियमस्बर्ग, रैले टेवर्न में बनाया गया। यह पहला कॉलेज बिरादरी था।

1752 -  थेरेशियन मिशेलिटी अकादमी वियना में खोली गयी

1778 - आईरोक्वाइस भारतीयों ने न्यूयॉर्क में चेरी घाटी नरसंहार में 40 लोगो को मार डाला।

1790 - क्रायसांथेममों को चीन से इंग्लैंड में पेश किया गया।

1809 - ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो 'कुण्डरा घोषणा' नाम से जानी जाती है।

1811 - कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1836 - चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1889 – वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।

1905 द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।

1918 - पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1926 - जॉनी वॉकर भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता का स्क्रीन नाम था, इनका मूल नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था।

1930 – एल्बर्ट आइंस्टीन को 'आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर' के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।

1937 - अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1953 – कैम्ब्रिज विवि में पहली बार 'पोलियो वायरस' की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।

1962 - कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।

1965 – रोडेशिया सरकार (वर्तमान नाम जिम्बाब्वे) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1966 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।

1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1975 – दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।

1975 – आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री गौग व्हिटलैम को गवर्नर जनरल सर जॉन केर ने पद से हटा दिया जिसके बाद मैलकॉम फ्रेजर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।

1978 - मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।

1982 - इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लाेगों की मौत।

1985 - एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।

1989 - बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।

1992 – चर्च ऑफ इंग्लैंड की सर्वोच्च संस्था ने मतदान द्वारा महिलाओं को पादरी बनाए जाने की अनुमति दी।

1995 - नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना।

2000 – कपहून, ऑस्ट्रिया स्थित एल्पाइन सुरंग में  से गुजरती हुई ट्रेन ( एक केबल कार) में आग लगने से लगभग 180 की मौत हुई।

2001 - दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।

2002 - ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।

2003 - सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। 

2003 - दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। 

2003 - नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।

2004 – फिलीस्तीन लिब्रेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन (पीएलओ) का अध्यक्ष चुना गया।

2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।

2013 - सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।

2014 - पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।

2019 - ब्राजील में, ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन से पहले सदस्‍य देशों के वाणिज्‍य मंत्रियों की बैठक शुरू हुई।

2020 - मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में दूसरे विश्व स्वास्थ्य एक्सपो का उद्घाटन किया गया।

2021 -  इंडोनेशिया में पश्चिम पापुआ प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

2021 - चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की स्थिति को मज़बूत करते हुए एक 'ऐतिहासिक प्रस्ताव' पारित किया।

2022 - पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा मैसूर-चेन्नई पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की।

2022 - अपनी पहली विदेश यात्रा में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ कंबोडिया पहुंचे।

2022 - प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में श्री नाडप्रभु केम्पेगौडा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

2023 - श्रीनगर की डल झील में एक हाउसबोट में आग लगने से बांग्लादेश के तीन पर्यटकों की मौत हुई।

2024 - मणिपुर में CRPF ने 11 संदिग्ध उग्रवादियों को एनकाउंटर में ढेर किया।

2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।


*11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1765 – फ़्रांस के एक रसायनशास्त्री तथा आधुनिक फोटोग्रैफ़ी के जनक नैस्फ़र नेपेस का जन्म हुआ।

1837- अल्ताफ़ हुसैन हाली - अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।

1885- अनसूया साराभाई - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक।

1888 – स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद (पूर्व शिक्षा मंत्री) का सऊदी अरब में जन्म हुआ।

1888- जे. बी. कृपलानी - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।

1924- आई. जी. पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर थे।

1924 - सुंदरलाल पटवा ।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

1927- अमिताभ चौधरी - भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार थे।

1936- माला सिन्हा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1936- कैलाश वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1943- अनिल काकोदकर - भारतीय परमाणु वैज्ञानिक।

1950- नेफियू रियो- नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष।

1955- जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक- भूटान के पूर्व नरेश।


*11 नवंबर को हुए निधन👉*


1849 - राम सिंह पठानिया अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले एक भारतीय सेनानी थे।

1971 - देवकी बोस - मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।

1982 - उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।

1994 - कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा - कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।

2007 - अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन (10 नवम्बर 2007  को निधन का भी वर्णन मिलता है अतः कन्फर्म कर लें)।

2008 - कन्हैयालाल सेठिया - आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।

2020 - बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा (84) का निधन हुआ।

2022 - टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (46) का वर्कआउट के दौरान निधन हुआ।

2023 - तेलुगु अभिनेता चंद्र मोहन (82) का निधन।

2024 -   जर्मन-ब्रिटिश चित्रकार फ्रैंक ऑएरबैक (93) का निधन हुआ।


*11 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद जयन्ती)।

🔅 महिला योद्धा 'ओनाके ओबव्वा जयंती'।

🔅 आचार्य कृपलानी जयंती।

🔅 श्री सुंदरलाल पटवा जयंती।

🔅 श्री राम सिंह पठानिया वीरगति दिवस।

🔅 प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण दिवस।

🔅 राष्ट्रीय फाइरेलिया (Fairelia) दिवस (भारत)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789