Good Daily News...


गुरुवार, 13 नवंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 13 नवम्बर 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 23:36 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 19:38 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* तैतिल - 11:13 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* ब्रह्म - 06:57 तक

*✨पश्चात्-* एन्द्र 

*🌅सूर्योदय-* 06:41

*🌄सूर्यास्त-* 17:28

*🌙चन्द्रोदय-* 25:19

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 13:26 से 14:46

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज गुरुवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी नवमी 23:36 तक पश्चात् दशमी शुरु , कानजी अनला नवमी (उड़ीसा) , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:38 तक , पारशी तीर मासारंभ , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री गुरु जंभेश्वर / जाम्भोजी पुण्यतिथि (मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी / चिलत नवमी , बिश्नोई पंथ) , महाराजा श्री रणजीत सिंह जयन्ती , श्री वसंतदादा पाटिल सांगली जयन्ती व विश्व दयालुता दिवस {World Kindness Day}।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी दशमी 24:51 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*वाक्संयमो हि नृपते!*

    *सुदुष्करमतो   मतः ।* 

 *अर्थवच्च विचित्रं च*

    *न शक्यं बहु भाषितुम्।।* 

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-७६

 *अर्थात्👉* 

        _राजन्!  वाणी का पूर्ण संयम तो बहुत कठिन माना ही गया है, परंतु विशेष अर्थयुक्त और चमत्कारपूर्ण वाणी भी अधिक नहीं बोली जा सकती (इसलिए अत्यन्त दुष्कर होने पर भी वाणी का संयम करना ही उचित है)।_


*13 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1715 -  जेराबेट विद्रोह के दौरान शेरीफमूयर का युद्ध शुरू हुआ, युद्ध अनिर्णायक रहा ।

1789 -  बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने मित्र को एक पत्र में लिखा- “मृत्यु और करों को छोड़कर कुछ भी स्थाई नहीं है।”

1839 – अमेरिका की पहली दासता विरोध पार्टी 'लिबर्टी पार्टी' का न्यूयॉर्क में गठन किया गया।

1849 – पीटर बर्नेट कैलिफोर्निया के पहले गवर्नर नियुक्त किये गये।

1851 – लंदन और पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन स्थापित किया गया।

1864 – यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1885 – सर्बियाई सेना ने बुल्गारिया पर कब्जा किया।

1887 -  मध्य लंदन में खूनी रविवार संघर्ष हुआ।

1898 - काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।

1903 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पनामा की आजादी को स्वीकार किया।

1909 – अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के चेरी में सेंट पॉल कोयला खदान में आग लगने से 259 कर्मियों की मौत हो गयी।

1946 – मैसाच्युसेट्स में प्राकृतिक बादल से पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई गई।

1950 - तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।

1956 – अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अलबामा की बसों में नस्ली भेद-भाव को असंवैधानिक करार दिया।

1960 – स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।

1968 - पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।

1970 – बांग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।

1971 - अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा और मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।

1975 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।

1985 - पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।

1987 – कंडोम के पहले विज्ञापन को ब्रितानी टीवी पर प्रसारित किया गया।

1993 – फारुख लेगहारी पाकिस्तान के आठवें राष्ट्रपति बने।

1994 – स्वीडेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने पर सहमति जताई।

1997 - सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।

1998 - चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।

2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।

2005 - आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न व दक्षेस का 14वाँ शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।

2007 - कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया। 

2007 - आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म 'गांधी माई फ़ादर' को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।

2008- 'असम गण परिषद' राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।

2009 - झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया ।

2014 – भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 264 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया जो एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन हैं। 

2019 - ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस चार्ल्स ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द से भेंट की।

2019 - बोलिविया में राजनीतिक संकट के बीच विपक्षी MLA जीनिन अनीज ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया।

2019 - अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता स्पेसएक्स ने वैश्विक इंटरनेट के लिए 60 स्टारलिंक के उपग्रहों का दूसरा बैच लॉन्च किया।

2020 - भारत द्वारा ओडिशा तट के पास चांदीपुर एकीकृ‍त प्रक्षेपण केन्‍द्र से सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

2020 - बांग्लादेश के  17 वर्षीय किशोर सादत रहमान को साइबर बाल अपराध को रोकने की दिशा में कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

2020 - यंगून: म्यामांर में आंग सान सू की की ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ’ (एनएलडी) पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में दूसरी बार सत्ता में वापस आने के लिए संसद में पर्याप्त (346) सीटें जीती।

2021 - मणिपुर में सेना के काफिले पर बड़े आतंकी हमले में कमांडिंग आफिसर व उसके परिवार के कुछ सदस्यों सेमत कई जवान शहीद हुए।

2021 - केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने वाराणसी में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ किया।

2022 - कार्निवल के क्रूज शिप में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

2022 - तुर्की के इस्तांबुल शहर में बम धमाके से छह लोगों की मौत व 53 घायल हुए।

2022 -  इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्वकप दूसरी बार जीता।

2023 - आर्मी मेडिकल कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक ने कोलंबिया में आयोजित विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

2024 - रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी ने आकाशीय संघर्ष में रणनीतिक तत्परता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ का पहला संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया।


*13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1743 – फ़्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोडन लौरेन डी लेवोज़िये का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रान्ति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फॉसी दे दी गयी।

1780 - महाराजा रणजित सिंह, पंजाब के शासक का पाकिस्तान के गुजरांवाला में जन्म हुआ।

1831 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।

1873 - मुकुन्द रामाराव जयकर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।

1892 - राय कृष्णदास, कहानीकार, गद्यगीत लेखक।

1917 - वसंतदादा पाटील - महाराष्ट्र के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। 

1917 - मुक्तिबोध गजानन माधव, प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।

1945 - प्रियरंजन दासमुंशी - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।

1967 - जूही चावला, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री (कन्फर्म नहीं)।


*13 नवंबर को हुए निधन👉*


1589 - लाहौर में भगवानदास का निधन हुआ।

1924 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम की नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की माता आबिदर बेगम का निधन हुआ।

1962 - ग़ुलाम यज़दानी (पद्म भूषण सम्मानित) हैदराबाद राज्य में पुरातत्व विशेषज्ञ व एक विशेष विभाग के संस्थापक भी थे।

2010 - दत्तला वेंकट सूर्यनारायण राजू ( डीवीएस राजू ) एक भारतीय फिल्म निर्माता (रघुपति वेंकैया , भीष्म और पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित)।

2020 - प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे का निधन हुआ।

2022 - हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का 90 साल की उम्र में स्वर्गवास हुआ।

2023 - हिमाचल प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मतदाता गंगा देवी (104) का निधन हुआ।

2024 -  पनामा के फुटबॉल फॉरवर्ड लुइस अर्नेस्टो तापिया (80) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।


*13 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री गुरु जंभेश्वर / जाम्भोजी पुण्यतिथि (मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी / चिलत नवमी , बिश्नोई पंथ)।

🌟 महाराजा श्री रणजीत सिंह जयन्ती।

🌟 श्री वसंतदादा पाटिल सांगली जयन्ती।

🌟 विश्व दयालुता दिवस {World Kindness Day}।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789