देवरिया 10 नवंबर।जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मृत्युंजय प्रसाद चतुर्वेदी, अनिल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा और गोपाल मिश्र सहित समिति के सदस्य, धर्मगुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में स्थानीय समाज में आपसी एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. शोभा शुक्ला, राघवेंद्र द्विवेदी (मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, सुभासपा), फादर सिंजो जॉन (संत पुष्पा मिशन), विस्मिल्लाह लारी (पूर्व सदर, अंजुमन इस्लामिया), जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, विश्वजीत सिंह सैथवार, प्रभा भारती, बबीता चौहान, डॉ. राधेश्याम शुक्ल, रत्नेश्वर गर्ग और कुन्दन जायसवाल सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला एकीकरण समिति अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी समाज में एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहेगी। उन्होंने जनपद के सभी विशिष्ट व्यक्तियों को बैठक में सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें