Good Daily News...


शनिवार, 23 अगस्त 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 23 अगस्त 2025*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 11:38 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 24:55 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* नाग - 11:38 तक

*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना 

*✨योग-* परिघ - 13:19 तक

*✨पश्चात्-* शिव

*🌅सूर्योदय-* 05:54

*🌄सूर्यास्त-* 18:53

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:57 से 12:49

*🤖राहुकाल-* 09:08 से  10:46

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी अमावस्या 11:38 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु, पिठौरी / कुशाग्रहणी / मातृ / कुशोत्पाटिनी स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्य अमावस्या , ॐ हूँ फट् स्वाहा ' मंत्र से कुशोत्पाटन , लोहार्गल स्नान / यात्रा (दो दिन) , श्री सती पूजा , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:55 तक , शक भाद्रपद प्रारम्भ , शुक्र पुष्य नक्षत्र में 20:36 पर , शहादते इमाम हसन (मुस्लिम) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" मेला राणी सती (झुंझुनूं , राज.)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद सुदी प्रतिपदा 11:50 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न दैवमपि सञ्चित्य*

      *त्यजेदुद्योगमात्मन: ।*

*अनुद्योगेन   कस्तैलं*

     *तिलेभ्यः प्राप्तुमर्हति॥*

*भावार्थ👉*

         _दैव यानी भाग्य का विचार करके व्यक्ति को कार्य-संपादन का अपना प्रयास त्याग नहीं देना चाहिए । भला समुचित प्रयास के बिना कौन तिलों से तेल प्राप्त कर सकता है ?_


*23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1711 -  एडमिरल होवेंदें वॉकर सेंट लॉरेंस पहुंचे।

1821 - मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1839 - ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।

1850 - वॉर्सेस्टर के मैसाचुसेट्स में पहली अमेरिकी राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया।

1853 - सबसे पहला वास्तविक अंतरराष्ट्रीय मौसम संगठन ब्रसेल्स बेल्जियम में स्थापित किया गया।

1866 - प्राग की संधि ओस्ट्रो-प्रशियाई युद्ध समाप्त किया गया।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जर्मनी के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1939 - तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।


1942 – स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।

1947 - वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।

1960 – विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।

1976 - चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।

1979 - ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।

1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।

1990 - आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993 - सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।

1997 - सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।

1999 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।

2000 -  केन्या के मोरेन्डट शहर में जॉन एन्थनी कैसर की (रोमन कैथोलिक पादरी थे) हत्या कर दी गई।

2002 - संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका।

2002 - इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।

2003 - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये ।

2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।

2004 - अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।

2004 - चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।

2005 -  ठांस पेरू उड़ान पुकलपा पेरू के पास 204 क्रैश हुई जिसमे 41 लोगों की मौत हुई।

2007 - यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।

2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।

2008 - झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।

2011 – चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।

2012 - राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।

2013 - लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।

2019 - ईरान ने स्वदेशी रूप से निर्मित हवाई सुरक्षा प्रणाली बावर-373 का अनावरण किया, यह अनावरण ईरान के “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” के अवसर पर किया गया। 

2019 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने नई दिल्ली में दयालुता पर पहले विश्व युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया। 

2019 - पर्यावरणविदों की चेतावनी के बावजूद रूस ने आर्कटिक क्षेत्र में दुनिया का पहला तैरता परमाणु रिएक्टर लांच किया।

2020 - रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आर्मी-2020 इंटरनेशनल मिलिटरी एंड टेक्निकल फोरम में लगे भारतीय पवेलियन का उद्घाटन हुआ। यह फोरम रूस के रक्षा मंत्रालय ने आयोजित किया जो  23 से 29 अगस्त तक चला।

2020 - सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने चीन के साथ 10 अरब डालर की डील को निलंबित किया।

2020 - महात्मा गांधी के एक चश्‍मे की सदी की सबसे बड़ी नीलामी ब्रिटेन में की गई, जिसे अमेरिका के एक शख्‍स ने 2,60,000 पौंड में खरीदा। 

2021 - भारतीय नौसेना तथा फिलीपींस की नौसेना के बीच सामुद्रिक साझेदारी युद्धाभ्यास किया।

2021 - वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राष्‍ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना का उद्घाटन किया।

2021 - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में भारत के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया।

2021 - भारतीय सेना के चयन बोर्ड ने पांच महिला अफसरों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने के ऐतिहासिक फैसला को मंजूरी दी।

2022 - दुश्मन को चकमा देने में माहिर मिसाइल VL-SRSAM का डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने सफल परीक्षण किया।

2022 - पाकिस्तान ने 15वां संविधान संशोधन विधेयक वापस लिया।

2023 - चंद्रयान -3 ने शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक नरम सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया।

2023 - जी-20 संस्कृति कार्य-समूह की चौथी बैठक वाराणसी में शुरू हुई।

2023 - भारत स्वच्छ वायु शिखर सम्मेलन बेंगलुरू में शुरू हुआ।

2023 - एलसीए तेजस ने गोवा तट से स्वदेशी अस्त्र बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2023 -  रूस में हुआ प्लेन क्रैश, प्रिगोजिन समेत 11 लोग मारे गए। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - मिजोरम के सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने से लगभग 26 लोगों की मौत हुई।

2023 - थाई प्रॉपर्टी टायकून श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

2024 - नेपाल में भारतीय यात्री बस नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हुई।


*23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।

1872- टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।

1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।

1883 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।

1902 - एच॰ वी॰ आर॰ आयंगर भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर।

1918 - गोविंद विनायक करंदीकर मराठी के प्रसिद्ध लेखक थे।

1918 - अन्ना मणि एक भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं।

1923- बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1943 - मिस वर्ल्ड खिताब से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला: रीता फारिया।

1944 – भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।

1955 - सुखदेव नंदाजी काले - नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1968 - कृष्ण कुमार कुन्नथ " केके " नाम से प्रख्यात एक सफल भारतीय पार्श्व गायक रहे।

1988 - वाणी कपूर - बॉलीवुड की एक अभिनेत्री और मॉडल।


*23 अगस्त को हुए निधन👉*


1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक ।

1994 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।

2003 - . एन. मूर्तिराव कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।

2013 - डॉ॰ रघुवंश सहाय वर्मा हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।

2018 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।

2019 - अमेरिका के अरबपति उद्योगपति डेविड कोच (79) का निधन हुआ।

2023 - वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हुई।

2023 - अफ्रीकी रग्बी यूनियन प्लेयर थ्यून्स' स्टॉफ़बर्ग (68) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी जैज़ गिटारवादक रसेल मेलोन (60) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।


*23 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री टी. प्रकाशम जयन्ती।

🔅 भारतीय मौसम विज्ञानी श्री अन्ना मणि जयन्ती (107वीं)।

🔅 “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” ईरान।

🔅 दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।

🔅 राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (भारत)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

         ॐ श्रीगणेशाय नम:        🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 28 मार्च 2026*                  *शनिवार*  *नई  दिल्ली अनुसार*...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789