*गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला मामला — राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने ही गोली मारकर हत्या कर दी
स्थान: गुरुग्राम, हरियाणा
गुरुग्राम में एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके अपने पिता दीपक यादव ने 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, राधिका ने कुछ समय पहले खेल की दुनिया से दूरी बनाकर अपनी खुद की टेनिस अकादमी शुरू की थी। लेकिन पिता दीपक इस फैसले से खुश नहीं थे। उन्हें लगता था कि गांव के लोग उन्हें ताना मारते हैं कि वह अब अपनी बेटी की कमाई पर जी रहे हैं। यही बात उनके मन में घर कर गई थी।
*पुलिस पूछताछ में पिता ने कहा:*
"जब भी गांव में निकलता हूं तो लोग कहते हैं – देखो, बेटी की कमाई खा रहा है। ये सुन-सुनकर मैं टूट चुका था।"
*इन्हीं मानसिक तनाव और पारिवारिक बहसों के चलते एक दिन गुस्से में आकर दीपक ने बेटी राधिका पर लगातार पांच गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।*
एक होनहार खिलाड़ी, जिसने हरियाणा का नाम ऊंचा किया, उसे अपने ही घर में यूं खो देना बेहद अफसोसजनक है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें