ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*विश्व जनसंख्या दिवस*
*आज दिनांक 👉*
* 11 जुलाई 2025*
*शुक्रवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 26:10 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 05:56 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* बालव - 14:12 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वैधृति - 20:44 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 05:30
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 20:04
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 12:09 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 10:42 से 12:26
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 श्रावण बदी प्रतिपदा 26:10 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , श्रावण माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ , श्रावण मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि शुरु , श्रावण शिव पूजा प्रारम्भ , श्रावण माह में शाक त्याग करना चाहिए , मंगलागौरी व्रतारम्भ (गौरीदुर्गा पूजा , यात्रा) , वैधृति पुण्यम् , रोटकव्रतारम्भ /नक्तव्रतारम्भ , मैथिल नववर्ष प्रारम्भ , पारशी अस्पंदार्मद मासारंभ , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री महावीर शासन / वीर शासन जयन्ती (श्रावण कृष्ण प्रतिपदा) , श्री साईबाबा उत्सव समाप्त (शिरडी) , श्री बाजीप्रभू देशपांडे पुण्यतिथि , युग परिवर्तन दिवस (जैन) , सरदार श्री बलदेव सिंह जयन्ती , सेकेंड लेफ़्टिनेंट श्री रामा राघोबा राणे पुण्य दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) व विश्व जनसंख्या दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 श्रावण बदी द्वितीया 25:48 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत (चन्द्रोदय व्यापिनी द्वितीया में)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*यौवनं धनसंपत्ति*
*प्रभुत्वमविवेकिता ।*
*एकैकमप्यनर्थाय*
*किमु यत्र चतुष्टयम् ॥*
*अर्थात् 👉*
_जवानी, धन, सत्ता और अविवेक ये हर अपने आप में ही अनर्थकारी है, तो फिर जहाँ (एक के पास) चारों इकट्ठे हों, तब तो पूछना ही क्या ?_
*11 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1346 – लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1750 - नोवा के हैलिफ़ैक्स स्कॉशिया लगभग पूरी तरह से आग से नष्ट हो गया।
1776 - प्रसिद्ध ‘जेम्स कुक’ ने आज अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की थी।
1781 - थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया।
1804 - अलेक्जेंडर हैमिल्टन को हारून बोर के साथ एक द्वंद्वयुद्ध के दौरान गोली मार दी गई और अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई।
1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1919 - नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया।
1921 – मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1922 – हॉलीवुड की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है।
1943 - अमेरिकी ने न्यू जॉर्जिया से एनोगाई की लड़ाई पर जीत हासिल की।
1975 – चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमे सैनिकों के 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थी।
1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी।
1981 - राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने अपना 13 सप्ताह की हड़ताल समाप्त कर की।
1987 - दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1987 - ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री रॉबर्ट हॉक की सरकार तीसरी अवधि के लिए चुनी गई।
1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
1995 – बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
1996 – रणवीर सेना ने बिहार के भोजपुर ज़िले के बथानी टोला गांव में कमज़ोर वर्ग के 21 लोगों की हत्या कर दी।
1997 - थाईलैंड के पटाया शहर के सबसे खराब होटल में आग लगने से 90 लोगो की मौत हो गयी।
2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2003 - लाहौर में 'दोस्ती बस' और दिल्ली से 'सदा-ए-सरहद' बस का परिचालन हुआ।
2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
2004 - मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुये।
2004 - पाक अधिकृत कश्मीर हास्यास्पद चुनाव सम्पन्न।
2006 – मुंबई में सीरियल धमाके हुए थे जिसमे 209 लोग मारे गए।
2007 - चर्चित चित्रकार एम.एफ़. हुसैन ने न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
2008 – एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।
2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
2019 - भारत सरकार ने परमाणु संयंत्रों के लिए आयातित उत्पादों पर बुनियादी सीमा शुल्क (BCD) माफ किया।
2019 - यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े मेटल डोम का उद्घाटन किया है जिसमें कुख्यात चेरनोबिल संयंत्र में नष्ट हो चुके रिएक्टर को शामिल किया गया है। यह 108 मीटर ऊंचा गुंबद है जिसका वजन 36,000 टन है।
2020 - नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 23 लोगों की मौत, दर्जनों लापता हुए (समाचार एजेंसी रॉयरटर्स की रिपोर्ट )।
2021 - राजस्थान में अलग - अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों की मौत व 21 से ज्यादा घायल हुए। UP: में भी अलग - अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 40 लोगों की मौत, 38 मवेशियों की भी जान गई।
2021 - भारतवंशी बेटी सिरिशा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक की यूनिटी-22 से अंतरिक्ष की सफल उड़ान भरी , अंतरिक्ष में चौथी बार किसी भारतीय के कदम पड़े।
2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन की छत पर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ की प्रतिमा (कांस्य धातु , ऊंचाई 6.5 मीटर , वजन 9500 किलो ) का अनावरण किया।
2022 - भारत की भगवानी देवी ने 94 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में इतिहास रचा।
2022 - भारत के पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने नये प्रतीक-चिह्न (लोगो) का अनावरण कर अपने गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।
2023 - नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ , छह सवार व्यक्तियों में से पांच शव बरामद हुए।
2023 - बांग्लादेश और भारत ने मंगलवार को रुपये में व्यापार लेनदेन शुरू किया।
2023 - भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 2023 (जिमेक्स23) का समापन हुआ।
2023 - दो दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विजिटर कॉन्फ्रेंस 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।
2024 - भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी अभ्यास पिच ब्लैक 2024 में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
2024 - अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधे।
*11 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1857 - सी. शंकरन नायर - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
1882 – स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबा कांशी राम का जन्म काँगड़ा के दादा सीबा गाँव में हुआ।
1899 - सी एस वेंकटाचारी एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके ।
1902 - सरदार बलदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
1920 - वीआर नेदुचेझियान - दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
1923 - टुन टुन - एक भारतीय पार्श्वगायिका और हास्य अभिनेत्री थीं।
1956 - अमिताभ घोष भारत के अंग्रेजी भाषा के साहित्यकार।
1960 – कुमार गौरव भारतीय फिल्म अभिनेता।
1967 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी। लघु कथाओं की अपनी पहली ही किताब 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलडीज' के लिए झुंपा को 2000 में पुलित्जर पुरस्कार मिला।
*11 जुलाई को हुए निधन👉*
1630 – रेजाबीबेह सूकिएस - कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम ।
1912 - फ़र्डिनांड मोनोयेर - प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।
1957 - आगा ख़ाँ तृतीय - शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
1994 - सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
2003 - भीष्म साहनी - भारतीय लेखक।
2020 - जाने-माने प्रसारक और बीबीसी हिंदी सेवा के प्रमुख रहे कैलाश बुधवार का सुबह लंदन में निधन हो गया।
2020 - प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2022 - जेम्स बॉन्ड फिल्मों के लिए थीम ट्यून लिखने वाले ब्रिटिश संगीतकार मोंटी नॉर्मन (94) का निधन हुआ।
2023 - चेकोस्लोवाकिया के ब्रनो में जन्मे चर्चित उपन्यासकार मिलान कुंदेरा (94) का निधन हुआ।
2023 - ब्रिटिश व्यापारी सर पीटर इनग्राम वाल्टर्स (92) का निधन हुआ।
2023 - जापानी संगीतकार और कंडक्टर युज़ो टोयामा (92) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी फुटबॉल कोच मोंटे किफिन का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
*11 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री महावीर शासन / वीर शासन जयन्ती (श्रावण कृष्ण प्रतिपदा)।
🔅 श्री साईबाबा उत्सव समाप्त (शिरडी)।
🔅 श्री बाजीप्रभू देशपांडे पुण्यतिथि।
🔅 युग परिवर्तन दिवस (जैन)।
🔅 सरदार श्री बलदेव सिंह जयन्ती।
🔅 सेकेंड लेफ़्टिनेंट श्री रामा राघोबा राणे पुण्य दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 विश्व जनसंख्या दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें