Good Daily News...


गुरुवार, 29 मई 2025

सचिव/अपर जिला जज ने किया वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

 






     देवरिया! आज दिनांक 29.05.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री राम मिलन सिंह के निर्देशानुसार वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहियें। समाज को उनके सुरक्षा एवं अधिकारो कें प्रति सजग रहना चाहिए। सचिव द्वारा केंद्र पर उपस्थित पीड़िताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके अधिकारों के बारें में विस्तार से बताया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वन स्टाप सेण्टर पर साफ-सफाई, सुरक्षा व आमजनमानस को विधिक साक्षरता हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें। निरीक्षण के दौरान ही उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रीतू शाही भी वहां पर वन स्टॉप सेण्टर के निरीक्षण हेतु पहुॅच गई। उन्होनें महिलाओं के विधिक सहायता हेतु सचिव से विचार-विमर्श किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

टांडा-बांदा हाईवे पर बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत, एक घायल

   सुल्तानपुर। बुधवार शाम टांडा-बांदा हाईवे पर द्वारिका गंज के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789