Good Daily News...


शनिवार, 19 अप्रैल 2025

सीएम योगी ,कड़कती बिजली,तेज बारिश,छाता लगाकर निकले सीएम योगी, 300 लोगों का बांटा गम

    





गोरखपुर।शनिवार सुबह तेज बारिश और कड़कड़ाती बिजली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जज्बा कम नहीं हुआ। सीएम लोगों के बीच जा पहुंचे,तेज बारिश के बावजूद सीएम ने जनसेवा जारी रखी।जनता दर्शन के दौरान लगभग 300 लोगों का गम बांटा।


सीएम योगी के गोरखपुर प्रवास पर होने पर शनिवार सुबह कई लोग जनता दर्शन में शामिल होने पहुंचे थे,लेकिन तेज बारिश के कारण लोगों को आशंका थी कि शायद उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो पाएगी,लेकिन सीएम ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कराई। सीएम ने 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है,किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।


सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय पर लोगों की समस्याओं को समाधान किया जाए। सीएम ने पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने में अनावश्यक विलंब न होने की हिदायत दी। जमीन कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दबंग और भू माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए।पुलिस से जुड़े कुछ मामलों पर सीएम ने कहा प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिक कार्रवाई में कोताही नहीं होनी चाहिए।घरेलू विवाद के मामले में सीएम ने परस्पर संवाद से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।


हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789