Good Daily News...


गुरुवार, 27 मार्च 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश .


    *ॐ श्रीगण््््््गणेशा  नम:

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*


*


     *आज दिनांक 👉*

     * 27 मार्च 2025*

                 *गुरुवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार



*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* चैत्र 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 23:06 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* शतभिषा - 24:34 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद 

*💫करण-* गर - 12:30 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* साध्य - 09:24 तक

*✨पश्चात्-* शुभ

*🌅सूर्योदय-* 06:17

*🌄सूर्यास्त-* 18:36

*🌙चन्द्रोदय-* 29:26

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 12:02 से 12:51

*🤖राहुकाल-* 13:59 से 15:31

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज गुरुवार को 👉 चैत्र बदी त्रयोदशी 23:06 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मधुश्रवा / मधुकृष्ण त्रयोदशी , रंग / शृंग तेरस , प्रदोष व्रत , मासिक शिवरात्रि व्रत ,  पंचक जारी , वारूणि (पर्व) योग 23:04 तक , गंगा - वरूणा संगम स्नान , आदि केशव भगवान का दर्शन - पूजन , विघ्नकारक भद्रा 23:04 से ,  माँ हिंगलाज जयन्ती (चैत्र कृष्ण त्रयोदशी , कुछ पंचांग में चतुर्दशी का भी वर्णन) , गुरु श्री हरिराय जी गुरयाई (प्राचीनपरंपरानुसार) ,  पंडित कांशीराम स्मृति दिवस , श्री थेनफुंगा सैलोओ स्मृति दिवस , सर सैयद अहमदखान स्मृति दिवस , विश्व रंगमंच / नाटक (स्टेज कलाकार) / विश्व थियेटर दिवस व सशस्त्र सेना दिवस (म्यांमार)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्दशी 19:57 तक पश्चात् अमावस्या शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*



*हर्तुर्न   गोचरं   याति* 

       *दत्ता भवति विस्तृता।* 

*कल्पान्तेऽपि न या नश्येत्* 

       *किमन्यद्विद्यया विना।।* 

 *भावार्थ👉* 

         _जो चोरों को दिखाई नहीं देता, जो देने से विस्तारित होता है , जो प्रलय के समय भी नष्ट नहीं होता है , वह विद्या के अलावा और क्या पदार्थ हो सकता है?_


*27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।

1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1794 – अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना की स्वीकृति दी।

1841 – पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।

1855 – अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।

1871 – पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसे स्काॅटलैंड ने जीता।

1884 – बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।

1899 – इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।

1901 – अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।

1933 – जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया। 

1944 – लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।

1953 – ओहियो के कोन्निओट में ट्रेन हादसे में 21 लोग मारे गये।

1956 – अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।

1961 – पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

1964 – अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत।

1975 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम का निर्माण शुरू किया गया।

1977 – टेनेरीफ़ में दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर टकराने से दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 583 लोग मारे गए।

1977 – यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था।

1982 – ए.एफ़.एम. अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के नौवें राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।

1989 – रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए थे। इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए।

2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।

2002 – इजरायल के नेतन्या में आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गये।

2003 - रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

2003 - मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।

2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की।

2008 - केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। 

2008 - उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।

2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।

2010 - भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा जिले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 

2011 - जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके फुकुशिमा में स्थित क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाये जाने के बाद वहाँ से कर्मचारियों को हटा लिया गया।

2011 - फ्रांस के विमानों ने लीबियाइ राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी की समर्थक सेना के पाच विमानों और दो हेलीकाप्टरों को नष्ट कर दिया।

2019 - भारत पृथ्‍वी की निचली कक्षा में उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्‍त्र ए-सैट का सफल परीक्षण करके अंतरिक्ष महाशक्ति बना ।

2019 - कश्मीर को अलग देश बताने की फेसबुक ने सुधारी गलती, मांगी माफी।

2019 - हरियाणा की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीती रिंगबॉल नेशनल चैंपियनशिप की ट्राॅफी।

2020 - भारत सरकार ने बाढ़ भूस्‍खलन, चक्रवात और सूखा से प्रभावित आठ राज्‍यों को एनडीआरएफ के तहत 5751 करोड रुपये की अतिरिक्‍त सहायता मंजूरी की।

2021 - ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच पांच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

2021 - गोवा के पणजी कला अकादमी में 28वें हुनर हाट का उदघाटन हुआ।

2021 - 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 की घोषणा हुई व 'गुलाबो सिताबो' और 'थप्पड़' को चार-चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिले।

2021 - इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट हुआ।

2022 - DRDO ने ओडिशा तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) के भारतीय सेना संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2022 - भारत ने कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू कीं।

2022 - भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने ओबैदुल्ला खान हॉकी कप टूर्नामेंट जीता।

2022 - नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन के तहत आईआईटी खड़गपुर में पेटास्केल सुपर-कंप्यूटर परम शक्ति को राष्ट्र को समर्पित किया गया।

2023 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास हुए बस विस्फोट में 6 लोगो की मौत हुई व 20 घायल हुए।

2023 -  दक्षिण कोरिया (एपी) - परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अमेरिकी विमानवाहक पोत और उसके युद्ध समूह ने दक्षिण कोरियाई युद्धपोतों के साथ अभ्यास शुरू किया।

2023 - अमेरिका के स्कूल में हुए अंधाधुंध गोलीबारी से 7 बच्चों की मौत हुई। 

2023 - हमजा यूसुफ स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम नेता बने।

2023 - अमेरिका द्वारा विमानवाहक पोत भेजे जाने पर उत्तर कोरिया ने 2 और मिसाइलों का परीक्षण किया।

2023 - 'मानव बलि' के विरोध में कोलकाता के कुछ हिस्से में हिंसक प्रदर्शन हुए।

2024 - नए विश्लेषण से पुष्टि हुई कि जलवायु परिवर्तन के कारण बर्फ की टोपियां पिघलने से पृथ्वी का घूर्णन धीमा हो रहा है और संभवतः अगला लीप सेकंड तीन साल तक विलंबित हो जाएगा।

2024 - हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने कहा कि वह 19वीं सदी की एक पुस्तक की मानव त्वचा से बनी बाइंडिंग को हटाएगा, जिसे मूल रूप से एक मृत फ्रांसीसी मानसिक रोगी की सहमति के बिना लिया गया था।


*27 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*


1915 - पुष्पलता दास - भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता , सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी।

 1923 - लीला दुबे - एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।

1923 - धर्मपाल गुलाटी - भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी 'एमडीएच' के मालिक।

1936 - बनवारी लाल जोशी -  दिल्ली के उपराज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश, मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके।

1999 - मुरली श्रीशंकर - भारत के लम्बी कूद के खिलाड़ी ।


*27 मार्च को हुए निधन👉*


1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन। इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की जो आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।

1915 - पंडित कांशीराम, ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।

1968 - यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।

2000 - प्रिया राजवंश - भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री।

2007 - पॉल क्रिस्चियन लौटरबर - एक अमेरिकी रसायनज्ञ थे।

2014 - पी॰ रामदास भारतीय फिल्म निर्देशक और पठकथा लेखक थे।

2015 - टी. सैलोओ - उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

2020 - ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का निधन।

2020 - पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन।

2022 -  रूसी फेंसर एलेक्जेंड्रा इवानोव्ना ज़ाबेलिना (85) का निधन हुआ।

2022 - समकालीन शास्त्रीय संगीत के एक अमेरिकी संगीतकार कार्ल रिचर्ड कोर्टे (91) का निधन हुआ।।

2023 - सीबीई अंग्रेजी काउंटरटेनर जेम्स थॉमस बोमन (81) का निधन हुआ।

2023 - ब्रिटिश कोलंबिया में एक कनाडाई संगीतकार और शिक्षक जॉक्लिन मोरलोक वैंकूवर (53) का निधन हुआ।

2023 -  डच हास्य अभिनेता, व्यंग्यकार और लेखक ब्रेट ईस्टन एलिस  (83) का निधन हुआ।

2024 - दक्षिण कोरियाई फुटबॉल खिलाड़ी चोई डे-शिक (83) का निधन हुआ।

2024 - पूर्व अमेरिकी सीनेटर जो लिएबेरमैन (82) का निधन हुआ।


*27 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 माँ हिंगलाज जयन्ती (चैत्र कृष्ण त्रयोदशी , कुछ पंचांग में चतुर्दशी का भी वर्णन)।

🔅 गुरु श्री हरिराय जी गुरयाई (प्राचीनपरंपरानुसार)।

🔅 पंडित कांशीराम स्मृति दिवस।

🔅 श्री थेनफुंगा सैलोओ स्मृति दिवस।

🔅 सर सैयद अहमदखान स्मृति दिवस।

🔅 विश्व रंगमंच / नाटक (स्टेज कलाकार) / विश्व थियेटर दिवस।

🔅 सशस्त्र सेना दिवस (म्यांमार)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🏵️आपका दिन_मंगलमय  हो जी ।🏵️



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789