Good Daily News...


मंगलवार, 25 मार्च 2025

खेतों में दौड़ता हुआ दिखा बाघ,दहशत में ग्रामीण,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 


लखीमपुर खीरी।आज मंगलवार को खेत में दौड़ते हुए एक बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।किसान अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं।पलिया तहसील क्षेत्र में बाघों का आतंक बढ़ता जा रहा है,जिससे घटनाएं भी बढ़ रही हैं, दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर बाघ रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं और गन्ने के खेतों में अपना ठिकाना बना रहे हैं,जिससे किसानों पर हमले हो रहे हैं और घायल हो रहे हैं।


पलिया तहसील क्षेत्र के गिरधरपुरी कॉलोनी के पास मंगलवार को एक बाघ खेतों में दौड़ता हुआ नजर आया।ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। लखीमपुर खीरी जिले में आजकल हर जगह बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण परेशान हैं।


बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी जिले के तराई में स्थित है।यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक मुख्य आकर्षण है।हर साल यहां देश-विदेश से सैलानी आते हैं और बाघों समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार करते हैं।किशनपुर सेंचुरी रेंज में अक्सर बाघ दिखाई देते हैं,लेकिन अब ये जंगल छोड़कर रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं,जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।बाघ की दहशत से किसान अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789