देवरिया(सू0वि0) 02 अक्टूबर। कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, अधिकारी कर्नल डा० सुधाकर त्यागी (अ०प्रा०) देवरिया की अध्यक्षता में राजकीय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का माल्यार्पण किया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। साथ ही साथ कार्यालय परिसर की साफ सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश, कनिष्ठ सहायक रामनाथ, बलबीर सिंह यादव, सागर प्रसाद आदि मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें