देवरिया(सू0वि0) 02 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश देवरिया देवेन्द्र सिंह द्वारा दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
इस पर जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पुलिसकर्मी इत्यादि को स्वच्छता जागरूकता हेतु जानकारियां दी गयी तथा उनको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होने कहा कि 02 अक्टूबर को ही महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ था। भारत को स्वतंत्र कराने में इन दोनों महापुरूषों की अहम भूमिका रही। इन दोनों महापुरूषों के नैतिक जीवन के सीख को अपनाकर ही स्वच्छ व सुन्दर समाज का गठन होगा।
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्रीमती छाया नैन, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ओमवीर सिंह, जनपद न्यायालय के बार एसोशिएसन के मंत्री श्री अजय उपाध्याय, तथा बार एसोशिएसन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी के साथ अन्य विद्वान अधिवक्ताओं ने भी इन महापुरूषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अपने विचारों को व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा शायरी के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करते हुये कहा कि ‘‘ना आया कभी दुश्मन से बदला लेना मुझ में ये ऐसी कमी है जो बड़े काम की है‘‘ इसके साथ ही उनके द्वारा सभी न्यायिक अधिकारी, विद्वान अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, सुरक्षाबल इत्यादि से स्वच्छता का माहौल बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया उन्होने कहा कि हर जागरूक व्यक्ति की यह जवाबदेही बनती है कि समाज में पेड़ो के महत्व के बारे में समझाएं तथा प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाने का संकल्प ले। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पौधरोपण से हमारा परिवेश स्वच्छ बनता है। मानव जीवन के लिये पर्यावरण का शुद्ध होना अति महत्वपूर्ण है। प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए वृक्ष का होना जरूरी है। वृक्ष प्रकृति को संतुलित रखता है इसलिए सभी को पौधे लगाकर जनजीवन को खुशहाल जिन्दगी देने में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अध्यक्ष, मंत्री, जिला बार एसोसिएशन व विद्वान अधिवक्तागण कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें