Good Daily News...


बुधवार, 2 अक्टूबर 2024

चोर ने मंदिर से राधा कृष्ण की मूर्ति की चोरी,चोरी के बाद चोर को हुआ पछतावा,चिट्ठी लिखकर मांगी माफी,लौटाई मूर्ति

 



प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां एक चोर ने मंदिर से राधा कृष्ण की अष्ट धातु की मूर्ति को चुरा लिया।मूर्ति चुराने के बाद चोर के साथ कुछ ऐसी घटनाएं घटने लगी,जिसके बाद चोर को अपने किए पर पछतावा होने लगा।चोर ने मूर्ति को मंदिर से कुछ दूरी पर हाईवे के किनारे रख दिया। इतना ही नहीं चोर ने  एक चिट्ठी भी लिखी।चोर ने चिट्ठी में अपने किए और फिर उसके साथ घटित घटनाओं का जिक्र करते हुए माफी भी मांगी। 


*चोरी के बाद चोर को हुआ पछतावा*


चोर ने चिट्टी में लिखा कि महाराज जी प्रणाम,मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई थी।अज्ञानता वश मैंने राधा कृष्ण की मूर्ति को गऊ घाट से चुरा लिया था। तब से बुरे-बुरे सपने आ रहे हैं और मेरे बेटे की तबियत भी खराब हो गई है,कुछ पैसे के लिए मैंने बहुत गंदा काम किया है,मैंने मूर्ति को बेचने के लिए उसमें काफी छेड़छाड़ किया है,मैं अपनी गलती की माफी मांगते हुए मूर्ति को रखकर जा रहा हूं,आपसे विनती है कि मुझे माफ करते हुए भगवान को फिर से मंदिर में रखवा दिया जाए। पहचान छिपाने के लिए उसका आकार बदल गया है। महाराज जी हमारे बाल-बच्चों को क्षमा करते हुए अपनी मूर्ति स्वीकार करें।


*हाईवे किनारे मिली राधा कृष्ण की मूर्ति*


लोगों ने हाईवे किनारे मूर्ति और चिट्ठी को देखा, जिसके बाद वहां काफी भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों ने मंदिर के पुजारी को बुलाया और उन्हें राधा कृष्ण की मूर्ति को सौंप दिया। पुजारी ने राधा कृष्ण की मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर दिया है।


*पुलिस को है चोर की तलाश*


 बता दें कि मंदिर से मूर्ति चोरी होने के बाद इसकी शिकायत नवाबगंज पुलिस से की गई थी।पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन वो मूर्ति या फिर चोर को नहीं पकड़ पाई,लेकिन अब ऐसा नहीं है कि चोर ने मूर्ति वापस कर दी है तो पुलिस ने उसकी तलाश छोड़ दी।पुलिस चिट्ठी और मूर्ति मिलने वाली जगह के आस-पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज के जरिए चोर की तलाश कर रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया

  देवरिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज, अयोध्या में लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट हेतु मुख्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789