*01 अक्टूबर मंगलवार 2024-25*
जयपुर। उदयपुर में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया. जानकारी के मुताबिक 11 दिन में तेंदुए का यह 7वां हमला है. राठौड़ों का गुड़ा गांव में पिंडवाड़ा हाईवे के पास आबादी से दूर एक घर है. यहां एक वृद्ध महिला अकेले रहती थी और घर के बाहर ही तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।
बता दें कि सोमवार को भी तेंदुए ने उदयपुर के एक पुजारी पर हमला किया था. इस हमले के बाद पुजारी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक तेंदुआ मंदिर में सो रहे पुजारी को उठा कर ले गया था. यह घटना सुबह 4 के आसपास हुई थी क्योंकि गांव के लोगों ने रात के 3 बजे तक पुजारी को देखा था. पुलिस ने पुजारी का शव मंदिर से कुछ दुरी पर बरामद किया था. इस तरह से तेंदुए के हमलों को देखते हुए लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
*अब तक 6 लोगों पर हमला कर चुका है तेंदुआ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें