देवरिया । 02 अक्टूबर को गाँधी-जयन्ती के अवसर पर इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया द्वारा सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया है । जहां उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले रेडक्रॉस के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा । यह जानकारी देते हुए उपसभापति, आई आर सी एस राज्य शाखा उत्तर प्रदेश अखिलेन्द्र शाही ने बताया कि जिले के रेडक्रॉस सोसाइटी के कर्मयोगी सदस्यों के निःस्वार्थ सहयोग एवं सेवा भावना से किये जा रहे कार्यों की बदौलत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया की सामाजिक क्षेत्र में एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी भी विद्यार्थी को अच्छे अंक प्राप्त करने पर जब उसे सम्मान मिलता है, तो उसका उत्साहवर्धन होता है, उसी प्रकार किसी भी संगठन में उसके सदस्यों द्वारा किए जा रहे उचित कार्यों का जब समय-समय पर मूल्यांकन कर उन्हें उसके अनुरूप पुरस्कृत करने से उनका उत्साहवर्धन होता है तथा संगठन में और गतिशीलता आती है। इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को प्रातः 10 बजे विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिले के उन सभी सदस्यों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की अध्यक्ष जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेशचंद्र सिंह करेंगे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें