Good Daily News...


मंगलवार, 28 मई 2024

मोदी के गढ़ में आज हुंकार भरेंगे राहुल और अखिलेश, तैयारी में जुटा संगठन

 




  वाराणसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार की शाम वाराणसी के गंगापुर में जनसभा करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर पंडाल बनाया जा रहा है। संगठन जनसभा की तैयारी में जुटा है। अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है।

    वाराणसी में आखिरी चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। बीजेपी उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगने के लिए राहुल और अखिलेश मोहनसराय से गंगापुर जाने वाले मार्ग पर जनसभा करेंगे। 

  कांग्रेस के साथ ही सपा व इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दल जनसभा को सफल बनाने में जुट गए हैं। बीजेपी के खिलाफ ताकत दिखाने के लिए जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने की कोशिश है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठकः

     आज दिनांक 02.05.2026 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789